Under-Consumption: करोड़पति लोग क्यों अपना रहे हैं अंडर कंजम्पशन लाइफस्टाइल? जानें डिटेल

आज के समय में हाई इनकम वाले लोग भी अंडर कंजम्पशन लाइफस्टाइल को चुन रहे हैं। इसके तहत करोड़ों की संपत्ति होने के बावजूद भी लोग किराए के घरों में रहते हैं और सेकेंड हैंड कार चलाते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Under-Consumption lifestyle

Under-Consumption lifestyle- Image AI

क्या है अंडर कंजम्पशन ?

अंडर कंजम्पशन एक वायरल फ्रेज है, जो बहुत ही कम समय में वायरल हो गया है। ये फ्रेज तब चर्चा में आया जब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने अनलिमिटेड शॉपिंग और स्किनकेयर रूटीन शेयर करना शुरू कर दिया। इसके बाद अंडर कंजम्पशन कम्युनिटी ने ऐसी एक्टिविटी को बढ़ावा देने का विरोध किया है और नो-बाय चैलेंज को अपनाने की सलाह दी।

नई लाइफ स्टाइल चुन रहें लोग

हार्वर्ड से ग्रेजुएट एंटरप्रेन्योर शांग सावेद्रा ने अपने पति के साथ मिलकर कई मिलियन डॉलर की नेटवर्थ बनाई है, लेकिन दोनों कपल की लाइफस्टाइल को देखते हुए आप कभी भी उनकी फाइनेंशियल स्थिति का अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। बता दें कि सावेद्रा  एक पर्सनल फाइनेंस वेबसाइट चलाती हैं,

फॉर्च्यून की एक रिपोर्ट में पता चला है कि ये कपल लॉस एंजिल्स में एक 4BHK के किराए के घर में रहते हैं। इसके अलावा दोनों कपल एक 16 साल पुरानी सेकेंड हैंड कार शेयर करते हैं। इतना ही नहीं उनके बच्चे पुराने कपड़े पहनते हैं और फेसबुक मार्केटप्लेस पर मिलने वाले खिलौनों से खेलते हैं। वे केवल अपने बच्चों की शिक्षा, संपत्ति निवेश और परोपकार के काम में ही अपना पैसा खर्च करते हैं।

पैसे बचाने के लिए खुद बनाती हैं खाना

इस लिस्ट में एक नाम एनी कोल का भी है, जो एक कंस्ट्रक्टेड रिसर्चर और पर्सनल फाइनेंस एक्सपर्ट के रूप काम करती हैं। इनके पास कुल मिलाकर एक मिलियन डॉलर( 10 लाख) से अधिक की संपत्ति है, लेकिन वह एक महीने में केवल 4,000 डॉलर यानी 3,43,266 रुपये खर्च करती हैं।

एनी ने बताया कि कुछ साल पहले उन्होंने अपनी कार बेच दी, पैसे बचाने के लिए खुद खाना खुद बनाती हैं और अपने बाल खुद काटती है। वह साल में केवल तीन बार कपड़ों की खरीदारी करती है और वह री-यूज्ड कपड़े खरीदना पसंद करती है। कोल और उनके पति अपनी छुट्टियां हाइकिंग और स्विमिंग जैसी फ्री एक्टिविटी का आनंद लेते हुए बिताते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ