Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

34 हजार के बिल ने फेसबुक पर करवाई फजीहत, नए रेस्टोरेंट ने ऐसे लिया महिला से बदला

Viral News : रेस्टोरेंट की तरफ से बताया कि महिला ने 34,000 रुपये का खाना खाया लेकिन बिल नहीं चुकाया। संपर्क करने की कोशिश की गई तो नंबर फेक निकला। देखिए इसके बाद रेस्टोरेंट की तरफ से क्या किया गया।

Author
Edited By : Avinash Tiwari Updated: Apr 22, 2024 20:01
UK restaurant

Viral News: ब्रिटेन में एक महिला रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंची। परिवार के साथ खाना खाया और जब बिल देने की बारी तो उसने ड्रामा कर दिया। हालांकि रेस्टोरेंट की तरफ से महिला समेत पूरे परिवार की फजीहत कर दी। अब मामला पुलिस तक पहुंच गया है। महिला का वीडियो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

‘34,000 रुपये का खाना खाया लेकिन बिल नहीं चुकाया’

मामला ब्रिटेन के वेल्स के स्वानसी में बेला सियाओ नामक एक रेस्टोरेंट का है। यह रेस्टोरेंट अभी नया खुला है लेकिन उसके साथ एक परिवार ने ‘फ्रॉड’ कर दिया। रेस्टोरेंट ने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर बताया कि एक महिला परिवार के साथ £329 यानी लगभग 34,000 रुपये का खाना खाया लेकिन बिल नहीं चुकाया।

---विज्ञापन---

रेस्टोरेंट की तरफ से फेसबुक पोस्ट में बताया गया है कि महिला ने कार्ड से पेमेंट करने की कोशिश की लेकिन दो बार रिजेक्ट हो गया। इसके बाद महिला ने कहा कि मैं दूसरा कार्ड लेकर आती हूं, तब तक मेरा बेटा यही रहेगा। महिला वापस नहीं आई और कुछ देर बाद उसका बेटा भी एक फोन का हवाला देकर चला गया।


रेस्टोरेंट की तरफ से बुकिंग नंबर पर कॉल करने की कोशिश की गई तो पता चला कि वह भी फर्जी था। ऐसे में रेस्टोरेंट ने पुलिस की मदद लेने का फैसला किया। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर पूरे परिवार की फोटो साझा कर दी। रेस्टोरेंट की तरफ से बताया गया कि उनकी पहचान हो चुकी है, जल्द ही पुलिस उन तक पहुंच जाएगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : रील के चक्कर में कार से ऐसा कारनामा, 9 करोड़ लोगों ने देख लिया वीडियो

रेस्टोरेंट की तरफ से कहा गया कि किसी दुकानदार के साथ ऐसा करना गलत है और ये तब और भी बड़ा नुकसानदायक हो जाता है जॉब व्यवसाय नया हो। ऐसा नहीं करना चाहिए। हालांकि रेस्टोरेंट का फेसबुक पोस्ट वायरल हो गया है इसे हजारों की संख्या में लोगों ने शेयर किया है। इसके लिए रेस्टोरेंट ने समर्थन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया है।

First published on: Apr 22, 2024 08:01 PM

संबंधित खबरें