रील के चक्कर में कार से ऐसा कारनामा, 9 करोड़ लोगों ने देख लिया वीडियो

Instagram Viral Reels : वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर चलती कार से एक शख्स को टेप बांधकर लटकाया गया है। वीडियो देखिए और बताइए कि क्या ऐसे स्टंट मौत को दावत नहीं देते?

Car Stunt Viral Video
विज्ञापन

Instagram Viral Reels :  रील बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध होने की चाहत लोगों को जान जोखिम डालने के लिए प्रेरित कर रही है। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जिसमें लोग रील बनाने के लिए अपनी और अन्य लोगों की जान दांव पर लगा चुके हैं। अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर यह कहा जा सकता है कि ‘ये स्टंट नहीं बल्कि मौत को दावत है।’

कार से किया स्टंट, वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दो शख्स एक लग्जरी कार में सवार हैं और एक शख्स बाहर की ओर लटका हुआ है। शख्स को टेप से बांधकर लटकाया गया है। कार सड़क पर चल रही है और तीनों एन्जॉय कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि तीनों जिस तरह का वीडियो बनाने चाहते थे, कामयाब हो गए।

विज्ञापन

वीडियो देखने से साफ पता चल रहा है कि इन लोगों ने रील बनाने के लिए ही इस तरह के स्टंट को किया है। हालांकि स्टंट में उपयोग की गई कार का नंबर प्लेट दिखाई नहीं दे रहा है और ना ही वीडियो पर कमेंट्स सेक्शन को ऑन रखा गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sumit dubey (@sumit_cool_dubey)

9 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा है वीडियो

इस वीडियो को सुमित दुबे नाम के शख्स ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसने खुद को प्रयागराज का रहने वाला बताया है। इस वीडियो को 93 मिलियन (9 करोड़) से अधिक लोगों ने देखा है, जबकि 20 लाख से अधिक लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है।

विज्ञापन

इससे पहले बेंगलुरु का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक बच्चे को स्कूटी पर खड़े होकर यात्रा करते दिखाया गया था। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर बच्चे के माता-पिता की जमकर क्लास लगाई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ