Viral Video: अद्भूत नजारा, कहीं देखा है उल्टा झरना, यहां देखें वीडियो

Viral Video: कहते है तेज हवा पानी का रूख बदल देती है। कुछ ऐसी ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बीते कुछ घंटे में ही इस वीडियो पर 8M से अधिक व्यू हो चुके हैं। अमूमन झरनों पर ऊंचाई से नीचे जमीन पर पानी गिरता है। इस वीडियो में पानी ऊपर की […]

---विज्ञापन---

Viral Video: कहते है तेज हवा पानी का रूख बदल देती है। कुछ ऐसी ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बीते कुछ घंटे में ही इस वीडियो पर 8M से अधिक व्यू हो चुके हैं। अमूमन झरनों पर ऊंचाई से नीचे जमीन पर पानी गिरता है। इस वीडियो में पानी ऊपर की तरह जाते और हवा में गोल घूमता दिख रहा है।

कहां का है वीडियो

यह Viral Video महाराष्ट्र का बताया जा रहा है। जानकारों के मुताबिक यह कोंकण तट का नाने घाट का वीडियो है। यहां हरियाणा के बीच यह झरना है। उल्टी दिशा में चलते पानी से एक अलग ही जादुई रंग निकलता दिख रहा है। तेज हवाएं झरने के पानी को ऊपर की ओर घूमती हुई धुंध के बदलों में बदलती दिख रही हैं।

लोग कर रहे पसंद

इस वीडियो पर अभी तक 1431 कमेंट हो चुके है।  39.k लोगों ने अभी तक इसे रिट्वीट किया है। इसके अलावा 269k लोग अभी तक इसे लाइक कर चुके है। दरअसल, वीडियो में तेज हवा चलती दिखाई पड़ रही है। जिससे नानेघाट के इस झरने का रूख बदल गया। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहें हैं। बता दें अकसर तेज हवा लगातार चलने से पानी की दिशा को बदल सकती है।

कहां है और क्या खासियत 

नानेघाट, जिसे नानाघाट या नाना घाट के रूप में भी जाना जाता है, कोंकण तट और दक्कन के पठार में जुन्नार के प्राचीन शहर के बीच पश्चिमी घाट की सीमा में एक पहाड़ी दर्रा है। यह दर्रा पुणे से लगभग 120 किलोमीटर उत्तर में और मुंबई, महाराष्ट्र से लगभग 165 किलोमीटर पूर्व में है।

 

First published on: Nov 21, 2022 04:21 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें