---विज्ञापन---

ये क्या? भरे बाजार में अचानक उतार दिए कपड़े, रिक्शा चालक की जमकर की पिटाई; वीडियो हो रहा वायरल

Viral Video : वायरल वीडियो में एक 'लड़की' मारपीट के दौरान अपने कपड़े उतारती दिखाई दे रही है। 'लड़की' रिक्शा चालक से मारपीट कर रही थी, तभी उसने अपनी पैंट उतार दी। यह वीडियो देखकर तमाम सोशल मीडिया यूजर इसे शर्मनाक बता रहे हैं। कुछ लोगों का दावा है कि ये लड़की नहीं बल्कि एक ट्रांसजेंडर है।

---विज्ञापन---

Viral Video : सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल होते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। यकीन करना मुश्किल हो जाता है कि हम जिस समाज में रह रहे हैं, वहां इस तरह की स्थिति भी है। ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मारपीट के बाद एक ‘लड़की’ बीच सड़क पर अपने कपड़े उतारती दिखाई दे रही है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी बात को लेकर रिक्शा चालक और एक ‘लड़की’ के बीच बहस हो गई। बहस के बाद ‘लड़की’ रिक्शा चालक से मारपीट करने पहुंच गई। ‘लड़की’ ने रिक्शा चालक पर थप्पड़ों की बारिश कर दी। रिक्शा चालक भी बचाव करते हुए ‘लड़की’ पर हमला करने लगा। माटपीट के बीच में ही अचानक ‘लड़की’ ने अपने कपड़े उतार दिए।

---विज्ञापन---

भीड़ के सामने उतार दी पैंट, फिर की पिटाई 

मारपीट होता देख कई लोग वहां एकत्रित हो गए थे, तभी अचानक ‘लड़की’ ने अपना पैंट नीचे कर दी। यह देखकर लोग हैरान गए तो कुछ वहां से चलते बने। ‘लड़की’ पैंट नीचे करने के बाद रिक्शा चालक से लड़ती रही। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर तमाम लोग हैरानी जता रहे हैं। कुछ का कहना है कि आजकल लड़कियों को क्या हो गया है तो वहीं कुछ का कहना है कि ये लड़की नहीं बल्कि ट्रांसजेंडर है।

---विज्ञापन---

बता दें कि जो वीडियो वायरल हो रहा है , वो पुराना है और उसमें पैंट उतारने वाली कोई महिला नहीं बल्कि एक ट्रांसजेंडर ही है। वीडियो उत्तर प्रदेश के बदायूं का है।

सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

एक ने लिखा कि लड़की के नाम पर क्या कहा जा सकता है? 10,20 रुपये किराए के लिए रिक्शा वाले से लड़ना और भरे बाजार में सबके सामने खुद की पैंट खुद से उतारकर नग्न हो जाना, कहां की मर्यादा है? इसी तरह बेकसूर लड़कों को फंसाया जाता है। अगर किसी ने वीडियो पहले से न बनाया होता तो रिक्शा वाले का जेल जाना तय था। एक अन्य ने लिखा कि वो स्त्री है, कुछ भी कर सकती है, पेंट भी उतार सकती है। इस लड़की ने ई-रिक्शा वाले को पीटना शुरू किया। जब रिक्शा वाले ने जवाब दिया तो लड़की ने अपनी पैंट को उतार दिया, इसके बाद फिर पीटने लगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : सालों बाद प्रेमिका मिली तो फिर जागी हवस, घरवाली के चक्कर में बाहरवाली संग कर बैठा कांड

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि वह लड़की नहीं है बल्कि ट्रांसजेंडर है और वो इसके लिए काफी फेमस हैं। एक अन्य ने लिखा कि ट्रांसजेंडर हैं तो क्या हुआ? क्या समाज में कैसे पेश आना चाहिए, उन्हें नहीं पता क्या? इस पर रोक लगाने की सख्त जरूरत है। एक अन्य ने लिखा कि ये कोई भी हो लेकिन इसकी हरकत शर्मनाक है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि ट्रांसजेंडर को भी यह समझने की जरूरत है कि समाज में उन्हें कैसे पेश आना चाहिए।

---विज्ञापन---

First published on: Jul 05, 2024 10:12 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola