चिकन ठीक से नहीं पका तो खिड़की से पत्नी को फेंका, पाकिस्तान का वीडियो वायरल

Pakistan Viral Video : बताया जा रहा है कि चिकन ठीक से ना पकने पर ससुराल वाले इतनी बुरी तरह झल्ला गए कि महिला को खिड़की से नीचे फेंक दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Pakistan Viral Video
विज्ञापन

Pakistan Viral Video : पाकिस्तान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला घर से नीचे सड़क पर गिरती दिखाई दे रही है। सड़क पर गिरती महिला सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसके बाद से यह वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि चिकन ठीक से ना पकने के बाद ससुराल वालों ने महिला के साथ मारपीट की और फिर उसे घर की खिड़की से नीचे फेंक दिया।

महिला को खिड़की से नीचे फेंका

वीडियो पाकिस्तान का बताया जा रहा है। दावा है कि चिकन ठीक से ना पकाने पर उसे खिड़की से नीचे फेंक दिया गया। वीडियो में सड़क पर गिरने के बाद चिल्लाती हुई महिला को देखा जा सकता है। आस पास के लोग घर से निकले और महिला की मदद के लिए आगे आए। बताया गया कि इस घटना में महिला का पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया।

विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना 9 मार्च को लाहौर के नॉनेरियन चौक में शालीमार रोड के पास हुई। पीड़ित महिला की पहचान मरियम के रूप में हुई है। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना में शामिल मुख्य आरोपी समेत परिवार के कुछ सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि घटना का वीडियो देखकर इस पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं।

देखिए वीडियो


एक ने लिखा कि ऐसे लोग परिवार पाने के हकदार ही नहीं होते हैं, भगवान क्यों ऐसे लोगों के घरों में महिलाओं को जगह देता है। एक ने लिखा कि महिलाओं की यह स्थिति देखकर वाकई बड़ी हैरानी होती है कि इनकी जिंदगी में कितनी मुश्किलें होती हैं। एक ने लिखा कि बताओ, इतनी सी छोटी बात पर लोग महिलाओं को घर से नीचे फेंक देते हैं। इसे तो कोई भी ठीक नहीं कह सकता है।

विज्ञापन

बता दें कि पुलिस इस पहलू से भी मामले की जांच कर रही है कि कहीं इस महिला ने जानबूझकर परिवार से तंग आकर आत्महत्या करने की कोशिश तो नहीं की। हालांकि पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी तस्वीर भी सामने आई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ