हिंदी न्यूज़/ट्रेंडिंग/दुल्हन ने एक साथ दो दूल्हों से रचाई शादी, थाई महिला की अनोखी मैरिज ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
ट्रेंडिंग
दुल्हन ने एक साथ दो दूल्हों से रचाई शादी, थाई महिला की अनोखी मैरिज ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
थाईलैंड की 37 साल की महिला ने एक ही समारोह में ऑस्ट्रिया के दो पुरुषों से शादी कर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. इस अनोखी शादी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं.
दुनिया में हर दिन कुछ ना कुछ ऐसा होता है जो अकसर लोगों को चौंका देता है. ऐसा ही एक मामला सामने आया है थाईलैंड से, जहां 37 साल की महिला ने एक साथ दो पुरुषों से शादी कर ली. खास बात ये है कि शादी एक ही समारोह में हुई और दोनों दूल्हे ऑस्ट्रिया के रहने वाले हैं. इस अनोखी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, दुआंगदुआन केत्सारो ने लंबे समय तक दोनों पुरुषों के साथ रिलेश्नशिप में रहने के बाद शादी रचाई. तीनों की आपसी सहमति से ये फैसला लिया गया कि वो एक साथ शादी करेंगे. शादी पूरी तरह पारंपरिक अंदाज में हुई, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त भी शामिल हुए.
कैसे हुई रिश्ते की शुरुआत?
दुआंगदुआन की पहली मुलाकात पांच साल पहले पटाया में रिटायर्ड ऑस्ट्रियाई पुलिस अधिकारी रोमन से हुई थी. बाद में उनकी मुलाकात रोमन के करीबी दोस्त मैकी से हुई. रोमन के साथ पांच साल और मैकी के साथ एक साल तक डेटिंग करने के बाद 28 फरवरी को, तीनों ने थाईलैंड के प्राखोन चाई जिले में शादी कर ली. ये समारोह करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में सादगी से मनाया गया. शादी में स्थानीय थाई परंपराओं का पालन किया गया, जिसमें बाई श्री सु क्वान आशीर्वाद और कलाई बांधने की रस्म शामिल थी. समारोह के बाद दोनों दूल्हों ने एक साथ तालाब में छलांग लगाकर जश्न मनाया. ऑस्ट्रिया के दोनों पुरुषों ने दहेज के रूप में 10 लाख बात (लगभग 29 लाख रुपये) दिए.
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने क्या कहा?
दुल्हन की मां ने बताया कि उन्होंने वर्षों से अपनी बेटी की कठिनाइयों को देखा है और अब उनकी एकमात्र इच्छा है कि दुआंगदुआन खुश रहे और उसकी अच्छी देखभाल हो. जानकारी के मुताबिक, दुआंगदुआन की पहली शादी से तीन बच्चे और दो पोते-पोतियां हैं. उन्होंने सालों तक अपने माता-पिता और बच्चों दोनों का भरण-पोषण करने के लिए कड़ी मेहनत की. शादी करने से पहले, दुआंगदुआन ने अपने बच्चों और माता-पिता से खुलकर बात की. उन्हें ये जानकर आश्चर्य हुआ कि दोनों ने इस रिश्ते को मंजूरी दे दी, क्योंकि दोनों पुरुषों ने हमेशा परिवार की देखभाल की थी. इस अनोखे विवाह की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कुछ लोग इस रिश्ते को मॉडर्न सोच का उदाहरण बता रहे हैं, तो कुछ इसे सामाजिक परंपराओं के खिलाफ मान रहे हैं. कई यूजर्स ने इसे 'फ्रीडम ऑफ लव' कहा, जबकि कुछ ने सवाल उठाया कि क्या ऐसा रिश्ता लंबे समय तक टिक पाएगा.
दुनिया में हर दिन कुछ ना कुछ ऐसा होता है जो अकसर लोगों को चौंका देता है. ऐसा ही एक मामला सामने आया है थाईलैंड से, जहां 37 साल की महिला ने एक साथ दो पुरुषों से शादी कर ली. खास बात ये है कि शादी एक ही समारोह में हुई और दोनों दूल्हे ऑस्ट्रिया के रहने वाले हैं. इस अनोखी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, दुआंगदुआन केत्सारो ने लंबे समय तक दोनों पुरुषों के साथ रिलेश्नशिप में रहने के बाद शादी रचाई. तीनों की आपसी सहमति से ये फैसला लिया गया कि वो एक साथ शादी करेंगे. शादी पूरी तरह पारंपरिक अंदाज में हुई, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त भी शामिल हुए.
कैसे हुई रिश्ते की शुरुआत?
दुआंगदुआन की पहली मुलाकात पांच साल पहले पटाया में रिटायर्ड ऑस्ट्रियाई पुलिस अधिकारी रोमन से हुई थी. बाद में उनकी मुलाकात रोमन के करीबी दोस्त मैकी से हुई. रोमन के साथ पांच साल और मैकी के साथ एक साल तक डेटिंग करने के बाद 28 फरवरी को, तीनों ने थाईलैंड के प्राखोन चाई जिले में शादी कर ली. ये समारोह करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में सादगी से मनाया गया. शादी में स्थानीय थाई परंपराओं का पालन किया गया, जिसमें बाई श्री सु क्वान आशीर्वाद और कलाई बांधने की रस्म शामिल थी. समारोह के बाद दोनों दूल्हों ने एक साथ तालाब में छलांग लगाकर जश्न मनाया. ऑस्ट्रिया के दोनों पुरुषों ने दहेज के रूप में 10 लाख बात (लगभग 29 लाख रुपये) दिए.
---विज्ञापन---
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने क्या कहा?
दुल्हन की मां ने बताया कि उन्होंने वर्षों से अपनी बेटी की कठिनाइयों को देखा है और अब उनकी एकमात्र इच्छा है कि दुआंगदुआन खुश रहे और उसकी अच्छी देखभाल हो. जानकारी के मुताबिक, दुआंगदुआन की पहली शादी से तीन बच्चे और दो पोते-पोतियां हैं. उन्होंने सालों तक अपने माता-पिता और बच्चों दोनों का भरण-पोषण करने के लिए कड़ी मेहनत की. शादी करने से पहले, दुआंगदुआन ने अपने बच्चों और माता-पिता से खुलकर बात की. उन्हें ये जानकर आश्चर्य हुआ कि दोनों ने इस रिश्ते को मंजूरी दे दी, क्योंकि दोनों पुरुषों ने हमेशा परिवार की देखभाल की थी. इस अनोखे विवाह की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कुछ लोग इस रिश्ते को मॉडर्न सोच का उदाहरण बता रहे हैं, तो कुछ इसे सामाजिक परंपराओं के खिलाफ मान रहे हैं. कई यूजर्स ने इसे ‘फ्रीडम ऑफ लव’ कहा, जबकि कुछ ने सवाल उठाया कि क्या ऐसा रिश्ता लंबे समय तक टिक पाएगा.