हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

काशी में सड़क पर देखते ही देखते बन गया छह फुट चौड़ा गड्ढा; ‘करप्शन कला’ का वीडियो हो रहा वायरल

Varanasi Viral Video : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में एक सड़क धंस गई, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर कर पूर्व सीएम और समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसा है। पढ़िए अखिलेश यादव ने कैसे इस घटना को लेकर हमला बोला है।

विज्ञापन
वाराणसी में हुआ गड्ढा, अखिलेश यादव ने कसा तंज

Varanasi Viral Video : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक सड़क पर अचानक इतना बड़ा गड्ढा हो गया कि कार भी उसमें समा जाए। गड्ढे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर कर उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी तंज कसा है।

देखते ही देखते धंस गई सड़क

जानकारी के मुताबिक, वाराणसी के सिगरा चौराहे पर जल निगम ने सीवर का काम किया। इसके बाद यहां एक बड़ा गड्ढा बन गया। लोगों का कहना है कि गड्ढे को ठीक से भरा नहीं गया था इसी वजह से सड़क धंस गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

अखिलेश यादव ने कसा तंज

वीडियो शेयर कर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने X पर लिखा कि देश के ‘प्रधान संसदीय क्षेत्र’ में धरती की गोद में समायी भ्रष्टाचार की सड़क। शुक्र मनाइए कि G-20 के समय ऐसा नहीं हुआ, नहीं तो भाजपा सरकार को विदेशी मेहमानों से कहना पड़ता ये है हमारी ‘करप्शन कला’ का अद्भुत नमूना : पारदर्शी सड़क!


अखिलेश यादव ने आगे लिखा कि भाजपा सरकार कह रही है कि भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ हम बुलडोजर चलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं लेकिन क्या करें हमारी बनाई कोई सड़क बुलडोज़र का वजन उठाने लायक बनी ही नहीं है। भ्रष्टाचारी भाजपाई कह रहे हैं हमारी नीयत में खोट नहीं है, काम में भले है। इस पर अब बड़ी संख्या में लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं ।

यह भी पढ़ें : Video: खुले में बह रहा था सीवर का पानी, पार्षद प्रतिनिधि और जेई को लोगों ने बना लिया बंधक

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि जब वीआईपी जिलों में भ्रष्टाचार के कारण ये हाल है तो कैसे विकाशील देश बनेगा भारत? एक ने लिखा कि आखिर ईडी और सीबीआई वाले इन भाजपाई गड्ढों की जांच कब करेंगे? एक ने लिखा कि याद करें! जब सपा सरकार में बना आगरा एक्सप्रेस-वे चंद दिनों में ही कई जगह धंस गया था, यह तो समान्य रोड है? तो क्या आगरा एक्सप्रेस-वे सपा ने घोटाला किया था, जो धंस गया था।

यह भी पढ़ें : OMG! मुंबई में रेलवे ट्रैक हुआ टेढ़ा, ट्रेन को आते देख कर्मचारियों के फूल गए हाथ-पांव

बता दें कि वाराणसी में सड़क पर गड्ढा बनने के बाद पुलिस ने बैरिकेडिंग कर ट्रैफिक को कंट्रोल किया। जल निगम की तरफ से इस गड्ढे को भरने की बात कही गई।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें