Video: खुले में बह रहा था सीवर का पानी, पार्षद प्रतिनिधि और जेई को लोगों ने बना लिया बंधक

Varanasi Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भीड़ दो लोगों को रस्सी से बांधकर प्रदर्शन कर रही है। बताया जा रहा है कि एक पार्षद प्रतिनिधि हैं और दूसरे गंगा प्रदूषण के जेई हैं। खुले सीवर से परेशान लोगों ने समस्या का समाधान ना होने पर ऐसा किया।

Varanasi Viral video

वाराणसी में अधिकारी और पार्षद प्रतिनिधि को बनाया बंधक

विज्ञापन

Varanasi Viral Video: वाराणसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग दो लोगों को बंधक बनाकर कुर्सी पर बैठाये दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग खुले सीवर से परेशान थे और जैसे ही उन्हें जेई और पार्षद प्रतिनिधि को देखा तो बंधक बना लिया।

पार्षद प्रतिनिधि और गंगा प्रदूषण के जेई को बना लिया बंधक

बताया जा रहा है कि मामला खोजवां के किरहिया चुंगी तिराहे का है, जहां लोग पिछले दस दिनों से सीवर की समस्या से परेशान थे। समस्या का समाधान ना होता देख लोगों ने पार्षद प्रतिनिधि और गंगा प्रदूषण के जेई को पकड़ कर बैठा लिया और एक रस्सी से बांध दिया।

Advertisment

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि पार्षद प्रतिनिधि और जेई को लोग रस्सी से बांधकर एक कुर्सी पर बैठा कर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं जब मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो खोजवा चौकी प्रभारी ने मौके पर जाकर भीड़ को समझाया, तब लोगों ने जेई और पार्षद प्रतिनिधि को रिहा किया।

देखिए वीडियो


इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा कि अब काम कराने का यही तरीका बचा है। एक अन्य ने लिखा कि जब तक लोग इन लोगों के साथ कड़ाई से पेश नहीं आएंगे, ये लोग किसी का काम नहीं करेंगे। एक अन्य ने लिखा कि पार्षद प्रतिनिधि और जेई साहब अगली बार उसी इलाके में जाएंगे, जहां का काम पूरा कर चुके होंगे। वरना अपनी भीड़ लेकर जायेंगे ताकि कोई कुछ बोल ना सके।

विज्ञापन

दरअसल इलाके के लोग खुले सीवर की वजह से काफी परेशान हैं और बदबू की वजह से कई दिक्क्तें आ रही हैं। नगर निगम से शिकायत करने पर मामला दूसरे विभाग का बताकर पल्ला झाड़ लिया गया लेकिन जब जेई और पार्षद प्रतिनिधि कई दिन बाद पहुंचे तो भीड़ ने बंधक बना लिया और प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ