OMG! मुंबई में रेलवे ट्रैक हुआ टेढ़ा, ट्रेन को आते देख कर्मचारियों के फूल गए हाथ-पांव

Mumbai Mira Road Railway Station: मुंबई के मीरा रोड स्टेशन के पास तेज रफ्तार ट्रेन गुजरने से ट्रैक टेढ़ा गया, इस दौरान वहां से एक लोकल ट्रेन गुजरने वाली थी लेकिन रेल कर्मचारियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

Mumbai Mira Road

मुंबई के मीरा रोड में टला बड़ा हादसा

विज्ञापन

Mumbai Mira Road Railway Station: मुंबई से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। रेल कर्मचारियों की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया है। घटना मुंबई से सटे मीरा रोड स्टेशन की बताई जा रही है, जहां एक्सप्रेस ट्रेन गुजरने के बाद ट्रैक ही टेढ़ा हो गया, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में टेढ़े ट्रैक को आसानी से देखा जा सकता है।

मुंबई में टला बड़ा हादसा

हालांकि समय रहते वहां काम कर रहे कर्मचारियों की नजर ट्रैक पर पड़ी और वहां से गुजरने वाली ट्रेन के ड्राइवर को सतर्क किया गया। बताया गया कि इस ट्रैक से होकर गुजरने वाली लोकल ट्रेन को रफ़्तार धीमी करके आगे जाने दिया गया। अगर ट्रेन की रफ्तार तेज होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Advertisment

यात्रियों को उतारा गया फिर हुई ट्रेन की पासिंग

मिली जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार से गुजरने वाली लोकल ट्रेन के यात्रियों को पहले उतारा गया और फिर ट्रेन को 10 kmph की स्पीड से पार कराया गया। इस दौरान लोकल ट्रेन से उतरे यात्रियों को पैदल ही ट्रैक पर चलकर स्टेशन तक पहुंचना पड़ा।

देखिए वीडियो


इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें टेढ़े ट्रैक और उसके सामने खड़ी लोकल ट्रेन को देखा जा सकता है। वहीं यात्री ट्रेन से उतरकर पैदल चलकर स्टेशन तक पहुंचे। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई थी जिन्हें कंट्रोल करने के लिए पुलिस की मदद लेनी पड़ी।

विज्ञापन

वीडियो देखने पर ऐसा लग रहा है कि ट्रेक पर कुछ काम चल रहा था और इस दौरान एक तेज रफ़्तार ट्रेन गुजरी और ट्रैक टेढ़ा हो गया। हालांकि कर्मचारियों ने इसको गंभीरता से लिया और वहां से गुजरने वाली लोकल ट्रेन के ड्राइवर को सतर्क किया। इस तरह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ