87 साल पहले लापता हुआ प्‍लेन म‍िला, दुन‍िया की पहली मह‍िला पायलट ने उड़ाया था व‍िमान

Sonar Image Found Lost US Amelia Earhart Plan: यह तस्वीर साइड स्कैन सोनार की मदद से समुद्र के 16,000 फीट की गहराई से ली गई है।

sonar image found Lost US Amelia Earhart plan

समुद्र में दिखा अमेलिया इयरहार्ट का विमान

विज्ञापन
Advertisment

इयरहार्ट का गायब विमान

साउथ कैरोलिना स्थित एक फार्म के डीप सी विजन (DSV) ने बताया कि इस तस्वीर को काफी खोज के बाद पेसिफिक ओशन के पश्चिमी हिस्से कैप्चर किया गया है, जहां से अमेलिया इयरहार्ट का विमान गायब हो गया था। ऐसा माना जाता है कि 39 साल की  इयरहार्ट और 44 साल के नूनन के विमान का फ्यूल खत्म हो गया। इसकी वजह से उनका विमान हॉलैंड द्वीप के पास पेसिफिक ओशन में गिर गया।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deep Sea Vision (@deep.sea.vision)

सोनार तस्वीर में क्या दिखा?

DSV ने आगे बताया कि सोनार की जो तस्वीर सामने आई है वह काफी धुंधली है। इस तस्वीर को साइड स्कैन सोनार की मदद से 16,000 फीट की गहराई से पनडुब्बी द्वारा ली गई है। इस तस्वीर में इयरहार्ट के गायब विमान की आकृति दिखाई दे रही हैं।

विज्ञापन

क्या कहती है सोनार की तस्वीर

वहीं DSV के चीफ एग्जीक्यूटिव टोनी रोमियों ने बताया कि उन्हें हमेशा ऐसा लगता था कि इयरहार्ट और नूनन ने विमान को पानी पर धीरे से लैंड करने की पूरी कोशिश की होगी, वहीं अब सोनार से जो तस्वीर सामने आई हैं उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि ऐसा ही कुछ हुआ होगा।

उन्होंने यह भी बताया कि रिसर्च टीम ने 90 दिनों तक 13 हजार 500 स्क्वार किलोमीटर तक पेसिफिक ओशन में खोजी है, जो अब तक की सबसे लंबी चलने वाली समुद्री खोज है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ