Video: लड़के ने गाया ऐसा रैप, सुनकर लोग बोले- 'असली रैपर' बादशाह इसे काम दें

School Student Rap Song Viral: लड़के के इस रैप सॉन्ग वीडियो को अब तक 3 लाख 43 हजार लोगों ने देख लिया है और 11 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है।

School Student Rap Song Video Viral

स्कूल स्टूडेंट का रैप सॉन्ग वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल Annual Function में लड़के ने गाया रैप सॉन्ग

इस वायरल वीडियो में एक छात्र स्कूल के अनुअल फंक्शन के मौके पर रैप सॉन्ग गाता दिखाई दे रहा है। अपने रैप में यह लड़का भारत देश की खासियत के बारे में बता रहा है और स्कूल के बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए कह रहा है। इसके अलावा यह छात्र रैप सॉन्ग में अपने स्कूल और टीचर्स को भी नमन किया है। इस वीडियो को अब तक 3 लाख 43 हजार लोगों ने देख लिया है। वहीं इस वीडियो को 11 हजार लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो को Wellu नाम के एक X हैंडल पर शेयर किया गया है। वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के महोबा जिले का बताया जा रहा है।

विज्ञापन

लोगों ने कहा- असली रैपर

इस वीडियो में रैप गाने वाले लड़के की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं, साथ ही फेमस रैपर बादशाह को इस लड़के को काम देने के लिए कह रहे हैं। वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि बादशाह इस लड़के को फेमस नहीं करेगा, बल्कि उसका गाना चुराकर खुद रिलीज कर देगा। इसके अलावा कुछ लोग सिर्फ लड़के की तारीफ कर रहे हैं और कमेंट में उसे ‘असली रैपर’ बता रहे हैं। एक यूजर ने तो लिखा कि लड़के लड़कियां तो फुल इंप्रेस्ड हैं, इसलिए उसकी बड़ी डिमांड है। खैर आपको इस लड़के का रैप सॉन्ग कैसा लगा कमेंट में बताए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ