Sonali Phogat Passed Away: बिग बॉस फेम सोनाली फोगाट का हुआ निधन, आखिरी बार शेयर किया था ये वीडियो

Sonali
विज्ञापन

Sonali Phogat Passed Away: भाजपा नेता और एक्ट्रेस सोनाली फोगाट (Sonali Phogat Death) का सोमवार रात गोवा में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 41 वर्षीय सोनाली को बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14 Fame Sonali Phogat) से काफी लोकप्रियता मिली और उन्हें टिक टॉक स्टार के रूप में भी जाना-जाता है।

सोनाली फोगाट सोशल मीडिया (TikTok Star Sonali Phogat) पर काफी एक्टिव रहती थी और उन्होंने निधन से कुछ घंटों पहले भी एक वीडियो (Sonali Phogat Last Video before Death) शेयर किया था, जिसमें वो गुलाबी रंग की पगड़ी पहने देखी जा सकती हैं।

विज्ञापन

कयास लगाया जा रहा है कि शायद मौत से कुछ समय पहले ही उन्होंने इसे साझा किया था। साथ ही, उसी समय ट्विटर अकाउंट पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर भी बदली। वीडियो में सोनाली गुलाबी दुपट्टे से अपना चेहरा ढकती नजर आ रही हैं और मोहम्मद रफी के गाने ‘रुख से जरा नकाब तो हटा दो मेरे हजूर…’ पर एक्टिंग कर रही हैं।

https://www.instagram.com/reel/ChkWs_EBZhR/?utm_source=ig_web_copy_link

विज्ञापन

सोनाली अपने कुछ स्टाफ सदस्यों के साथ गोवा गई थीं। स्थानीय अधिकारियों ने अभी तक मौत के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है। उन्होंने कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में पिछला विधानसभा चुनाव लड़ा था।

विज्ञापन

एक्ट्रेस को बिग बॉस के घर में काफी पसंद किया गया था। दर्शक उन्हें रुबीना दिलैक के साथ हुई उनकी लड़ाई को लेकर याद करते हैं। साथ ही अली गोनी के साथ उनके क्रश एंगल को भी भूला नहीं जा सकता। उन्होंने शो के दौरान कहा था कि वो अली गोनी के साथ डेट पर जाना चाहती हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ