पत्नी को छोड़ सास पर आ गया दामाद का दिल, ससुर ने करवा दी शादी

Bihar Viral News : बिहार से एक अजीब मामला सामने आया है, यहां एक सास हो अपने ही दामाद से प्यार हो गया। ससुर को जब दोनों के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने दोनों की शादी करवा दी।

Bihar Viral News

Bihar Viral News : बिहार से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल यहां एक दामाद को दिल अपनी ही सास पर आ गया। दोनों के बीच कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब इसकी जानकारी ससुर को लगी तो उसने दोनों की शादी करवा दी। हैरान करने वाली बात ये है कि भीड़ के सामने दोनों ने एक दूसरे के साथ रहने की बात स्वीकार की है।

विज्ञापन

पूरा मामला बिहार के बिहार के बांका जिले का है। यहां दामाद ने समाज की मान्यताओं को दरकिनार कर अपनी ही सास से शादी कर ली है। वहीं जब ससुर को दोनों के प्रेम प्रसंग के बारे में जानकारी मिली तो उसने दोनों की शादी करवा दी। दामाद ने भीड़ के सामने सास की मांग में सिंदूर भरा, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

सिकंदर नाम के शख्स की शादी हुई, उसके दो बच्चे थे लेकिन कुछ समय बाद ही पत्नी की मौत हो गई। इसके बाद उसने दूसरी शादी की लेकिन दूसरी पत्नी से रिश्ता ठीक नहीं बना और दोनों अलग हो गए। हालांकि सिकंदर का पहली पत्नी के घर आता जाता रहता था। सास के साथ सिंकदर की अच्छी बातचीत होती थी।


दोनों की बातचीत कब प्यार में बदल गई, इसकी जानकारी ही नहीं लगी। जब दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ने लगा तो ससुर को शक हो गया। हालांकि ससुर दिलेश्वर ने इस रिश्ते के लिए विलेन ना बनने का फैसला किया और दोनों की रजामंदी से शादी कराने के लिए तैयार हो गए।

विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक, दिलेश्वर ने दोनों के रिश्ते को लेकर कुछ लोगों से चर्चा की और सिकंदर भी सास को पत्नी की तरह स्वीकार करने के लिए तैयार हो गया था। समाज के सामने पहले सिकंदर ने सास की मांग भरी और फिर कोर्ट में जाकर शादी कर ली और इस तरह सास और दामाद, पत्नी पत्नी बन गए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ