पाकिस्तानी पति के फोन में है Seema के कई राज! सीमा और गुलाम हैदर के बीच में फिर हुई बहस

Seema Haider Viral Video: सीमा हैदर के पूर्व पति गुलाम ने बच्चों की वापसी के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का फैसला किया है। सीमा हैदर ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि उसकी और बच्चों की चिंता ना करें।

Seema Hider vs Gulam Haider

सीमा हैदर VS गुलाम हैदर

विज्ञापन

Seema Haider Viral Video:  पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर और गुलाम हैदर के बीच का विवाद खत्म नहीं हो रहा है। सीमा भले ही भारत में बस गई हों, अपना नया जीवन शुरू कर लिया हो लेकिन अतीत पीछा नहीं छोड़ रहा है। अब सीमा हैदर और पूर्व पति गुलाम हैदर के बीच एक न्यूज चैनल पर बहस हुई है। इस दौरान गुलाम हैदर द्वारा कही एक बात ने सबके कान खड़े कर दिए हैं।

‘मैं भारत में खुश हूं’- सीमा हैदर

एक न्यूज चैनल पर दिए इंटरव्यू में सीमा हैदर और पूर्व पति गुलाम हैदर से बहस कर कर रही हैं। सीमा हैदर ने गुलाम से दो टूक कह दिया कि बच्चों की चिंता ना करें, वह ठीक हैं। वहीं सीमा ने यह भी कहा कि वह जितना यहां खुश हैं, उसका एक प्रेसेंट भी पाकिस्तान में खुश नहीं थी।

Advertisment

इसी बहस के दौरान गुलाम हैदर ने मारपीट का आरोप लगाते हुए कहा कि इसकी तस्वीरें मेरे फोन में हैं। जब गुलाम हैदर से जब फोटो दिखाने के लिए कहा गया तो वह कोई भी फोटो नहीं दिखा पाए लेकिन उन्होंने कहा कि इसकी तस्वीरें में फोन में हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Seema Sachin (@seema.haider__)

बच्चों के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगा गुलाम

बता दें कि गुलाम हैदर ने अपने बच्चों के वापसी के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का फैसला किया है। गुलाम ने कहा कि उनके सभी बच्चों की उम्र दस साल से कम है। ऐसे में कोई भी बिना उनकी मर्जी के बच्चों को लेकर नहीं जा सकता है। गुलाम ने कहा कि उसे भारत के सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by schin seema (@seema_haider_pakistan)


गुलाम हैदर ने दावा किया है कि उसकी सीमा से भी बात हुई है लेकिन सीमा ना तो खुद वापस आने के लिए तैयार है ना ही बच्चों को वापस भेजना चाहती है। ऐसे में मैं अब भारत के सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाऊंगा। गुलाम हैदर के सुप्रीम कोर्ट जाने से सीमा हैदर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ