सीमा हैदर ने किया बच्चों के नाम का खुलासा, जल्द ही सचिन बनेंगे पापा

Seema Haider New Born Baby Name: पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने बताया कि वह बच्चे का नाम क्या रखने वाली हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Sema Sachin haider

Seema Sachin haider

Seema Haider New Born Baby Name: पाकिस्तान से भाग कर भारत आईं सीमा हैदर (Seema Haider) मां बनने वालीं हैं। मां बनने से पहले सीमा हैदर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह अपने होने वाले बेटे या बेटी का क्या नाम रखेंगी? इस इंटरव्यू का एक भाग सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें कि सीमा हैदर के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं जिसमें वह बेबी बंप के साथ नजर आ चुकी हैं। कई इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि वह मां बनने वाली है, अब उन्होंने बताया है कि वह अपने होने वाले बच्चे का नाम क्या रखने वाली हैं?

सीमा हैदर ने बताया बच्चे के नाम

वायरल वीडियो में सीमा हैदर बता रही हैं कि वह अपने बच्चे का नाम कृष्णा से जुड़ा हुआ ही रखेंगी। सीमा हैदर ने कहा कि अगर उनको बेटी हुई तो उसका नाम मीरा रखेंगी और अगर बेटा हुआ तो उसका नाम भगवान कृष्ण से जुड़ा हुआ ही रखेंगी।


सीमा हैदर ने कहा कि बेटा हो या बेटी, मुझे दोनों पसंद हैं। मैं ये नहीं चाहती कि मुझे बेटा ही हो। मेरे तीन बेटे और एक बेटी है लेकिन लोगों का कहना है कि सचिन और सीमा के प्यार की निशानी भी होनी चाहिए, इसलिए जो भी होगा, सचिन का होगा

बता दें कि सीमा हैदर पाकिस्तान से भारत आई थीं, उन्होंने दावा किया था कि उन्हें सोशल मीडिया के जरिए सचिन से प्यार हो गया। दोनों कई बार नेपाल में मिल चुके थे और शादी करने का मन बना लिया था। इसके बाद सीमा अपने चार बच्चों के साथ नेपाल होते हुए गैरकानूनी तरीके से भारत आ गई थीं ।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ