'टूट गई अकड़, बेटी दिखी तो रोने-बिलखने लगा'; संदेशखाली के आरोपी शाहजहां शेख के रोने पर BJP भड़की

Sandeshkhali Shahjahan Shiekh Viral Video: पश्चिम बंगाल में संदेशखाली के आरोपी शाहजहां शेख के रोने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर भाजपा ने तंज भी कसा है। आइए जानते हैं कि मामला क्या है और शाहजहां शेख क्यों रोया?

Sandeshkhali Accused Shahjahan Shiekh Crying Video Viral

Sandeshkhali Accused Shahjahan Shiekh Crying Video Viral Snapshot

विज्ञापन

BJP Comment on Shahjahan Shiekh Viral Video: टूट गई अकड़, अब कहां गया स्वैग? अपनी बेटी दिखी तो रोने बिलखने लगा। वो महिलाएं भी किसी की बहन-बेटियां थीं, जिनका बलात्कार हुआ। इसे कहते हैं कानून की ताकत, इसके शिकंजे में जो एक बार फंस जाता, कोई नहीं बचा पाता। ममता बनर्जी तक अपने पोस्टर ब्वॉय को बचा नहीं पाई।

यह तंज कसा भाजपा के IT सेल प्रमुख अमित मालवीय का, जिन्होंने पश्चिम बंगाल के संदेशखाली विवाद के आरोपी शाहजहां शेख का रोते हुए का वीडियो देखा तो भड़क गए और प्रतिक्रिया व्यक्त करने से खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने पुलिस वैन में बैठे शाहजहां शेख के रोने को तमाशा बताते हुए कमेंट किया और रोष जताते हुए संदेशखाली की पीड़िताओं का समर्थन किया।

विज्ञापन

 

कोर्ट में अकड़कर चला, बेटी को देखकर रोने लगा

बता दें कि पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली इलाके में यौन हिंसा की घटनाएं हुई थीं। जमीनें भी हड़पी गईं और पूरे देश में संदेशखाली काफी सुर्खियों में रहा था। प्रधानमंत्री मोदी भी संदेशखाली की पीड़िताओं से मिले थे। घटनाक्रम के मुख्य आरोपी शाहजहां शेख को पुलिस ने गत 29 फरवरी को गिरफ्तार किया था। तब से वह जेल में ही है।

विज्ञापन

एक बार पेशी के दौरान वह अकड़ कर स्वैग में चलता नजर आया था। उसने उंगली दिखाकर पोक भी किया था। बीते दिन शाहजहां शेख का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह पुलिस वैन में बैठा रोता नजर आ रहा है। वैन की खिड़की के बाहर एक लड़की खड़ी है, जिसका उसने हाथ पकड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि वह लड़की शाहजहां शेख की बेटी है।

विज्ञापन

शाहजहां शेख कौन और क्या है मामला?

बता दें कि शाहजहां शेख संदेशखाली में हुई हिंसा का मुख्य आरोप है। वह ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस का बड़ा नेता है। वह संदेशखाली में TMC की अध्यक्ष भी रह चुका है। शाहजहां शेख के खिलाफ सबसे पहली कार्रवाई 5 जनवरी 2024 को तब हुई थी, जब 10 हजार करोड़ के घोटाले वाले पश्चिम बंगाल राशन वितरण घोटाले की जांच कर रही पुलिस टीम उससे पूछताछ करने पहुंची थी।

शाहजहां शेख के वर्करों ने ED टीम पर हमला कर दिया था। इसके बाद उसे समन जारी किए गए, लेकिन हमले वाली घटना के बाद वह फरार हो गया। 55 दिन बाद वह पुलिस के हाथ आया। इस बीच संदेशखाली भी विवादों में आ गया। संदेशखाली की महिलाओं ने शाहजहां शेख के आदमियों पर यौन शोषण करने और जमीन हड़पने का आरोप लगाया। इसके बाद TMC भाजपा और विरोधी पार्टियों के टारगेट पर आ गई।

विज्ञापन

संदेशखाली में विरोध प्रदर्शन के दौरान आगजनी और हिंसा हुई। पुलिस को धारा 144 लगाकर संदेशखाली जाने से नेताओं को रोकना पड़ा। मामला बढ़ता देख कोलकाता हाईकोर्ट ने शाहजहां शेख को गिरफ्तार करने के आदेश दिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ