मशहूर प्लेयर पर बैन और जुर्माना लगा; फीमेल फैन को गले लगाना पड़ा महंगा, जानें क्या है मामला?

Renowned Player Controversy: मशहूर खिलाड़ी को मैच के बीच जबरन ग्राउंड में घुसी फीमेल फैन को गले लगाना महंगा पड़ गया है। उनके खेलने पर प्रतिबंध लगाया गया है। सुरक्षा कर्मियों के साथ हाथापाई करने के कारण जुर्माना भी लगाया गया है। आइए जानते हैं कि आखिर विवाद क्या है?

Football Player Hossein Hosseini Hugged Female Fan

Football Player Hossein Hosseini Hugged Female Fan

Renowned Player Punished due to Hug Female Fan: मैच के बीच खेल मैदान में घुसी अपनी फैन को गले लगाना खिलाड़ी को महंगा पड़ गया। फैन को गले लगाने के दौरान जब सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोका और वे महिला को जबरन उनसे अलग करने लगे तो सुरक्षा कर्मियों के साथ उनकी हाथापाई भी हो गई थी। क्लब ने एक्शन लेते हुए खिलाड़ी के खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया है। करीब 4 लाख (£3,800) का जुर्माना भी लगाया गया है।

विज्ञापन

जी हां, बात हो रही है ईरान (Iran) के मशहूर फुटबालर होसैन होसैनी (Hossein Hosseini) की, जो एल्युमीनियम असाक के साथ मैच के दौरान ग्राउंड में जबरन महिला फैन के घुसने, फैन को गले लगाने और सुरक्षा कर्मियों के साथ हाथापाई करने के कारण सुर्खियों में हैं। दरअसल, उनका विरोध इसलिए हो रहा है, क्योंकि महिला फैन ने हिजाब नहीं पहना था और ईरान में बिना हिजाब वाली लड़की को गले लगाना, अपने करीब आने देना प्रतिबंधित है।

विज्ञापन

मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अनुसार, गोलकीपर होसैन होसैनी की महिला प्रशंसक सुरक्षा घेरे को तोड़ती हुई मैदान में घुस जाती है। वह होसैन होसैनी को गले लगाना चाहती थी। यह देखकर होसैनी उसके पास आये और उसे गले लगाया, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने महिला प्रशंसक को दबोच लिया।

विज्ञापन

उसके साथ हुआ व्यवहार देखकर होसैनी भड़क गए और सुरक्षा कर्मियों के साथ उनकी हाथापाई हो गई। इसलिए सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया और मैदान से बाहर ले जाने लगे। यह देखकर होसैनी और स्टेडियम में मौजूद उनके समर्थक पुलिस के लिए ‘शर्म करो’ के नारे लगाए। उन पर चीजें फेंकना शुरू कर दिया। इस विवाद के चलते स्टेडियम का माहौल तनावपूर्ण हो गया था।

विज्ञापन

ईरान में हिजाब और हेडस्कार्फ अनिवार्य

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, होसैनी देश के लिए 11 बार खेल चुके हैं। वहीं विवाद के चलते खुद पर लगे प्रतिबंध पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अपनी महिला फैन की भावनाओं की कद्र करते हुए उसके लिए यह सजा भुगतूंगा। बता दें कि साल 1979 से ईरान में महिलाओं के लिए हिजाब और हेडस्कार्फ पहनना अनिवार्य है।

नियमों के अनुसार, ईरान के महिलाओं के लिए विपरीत लिंग के अजनबियों को छूना, गले लगाना मना है। अगर फिर भी वे ऐसा करती हैं तो उन्हें सजा भुगतनी होगी। उस शख्स को भी सजा भुगतनी होगी, जिसे उसने गले लगाया या छुआ।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ