Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

पिस्टल तानी, मारा-पीटा लेकिन फिर भी नहीं हारी हिम्मत, दुकानदार के हौसले देख भागे लुटेरे

Viral Video : फरीदाबाद की एक ज्वेलरी शॉप में पिस्टल की नोक पर लूटपाट करने के लिए लुटेरे दाखिल हुए। दोनों लुटेरों से अकेले दुकानदार भिड़ गया। दुकानदार के हौसले को देखकर लुटेरे भाग खड़े हुए।

Author
Edited By : Avinash Tiwari Updated: Nov 15, 2024 12:15

Viral Video : फरीदाबाद में ज्वेलरी शो रूम को लूटने पहुंचे लुटेरों का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कैसे लुटेरों ने पिस्टल की नोंक पर सिक्योरिटी गार्ड को डराया और फिर दुकान में दाखिल हुए। दुकान में मौजूद लोग डर गए लेकिन दुकानदार की हिम्मत के आगे चोर पस्त हो गए और उलटे पैर भागने पर मजबूर हो गए।

मामला फरीदाबाद के सेक्टर-35 में मौजूद एक ज्वेलरी की दुकान का है। शाम को 5 बजे दुकान में सब कुछ नॉर्मल था। बाहर एक सिक्योरिटी गार्ड बैठा हुआ था और दुकान में एक ग्राहक भी थी। दो महिलाएं ग्राहक के साथ व्यस्त थीं। वहीं दुकान का मालिक अपने कमरे में बैठा हुआ था। अचानक दो लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर दाखिल हुए, जिसमें से एक के हाथ में पिस्टल थी।

---विज्ञापन---

लुटेरों से भिड़ गया दुकानदार

लुटेरों ने दक्ष ज्वेलरी को निशाना बनाने की कोशिश की लेकिन उनके इरादों पर पानी फिर गया। जैसे ही लुटेरे दुकान में सिक्योरिटी गार्ड को धकेलते हुए दाखिल हुए, तब तक दुकान का मालिक भी वहां पहुंच गया। पहुंचते ही वह सीधे लुटेरों से भिड़ गया। लुटेरों ने उन्हें मारने की भी कोशिश की लेकिन वह पीछे नहीं हटे।


जब लुटेरों को लगा कि कई लोग वहां एकत्रित हो गए हैं और दुकानदार किसी भी कीमत पर पीछे हटने को तैयार नहीं है तो उन्होंने भागने में ही भलाई समझी। दुकानदार से छुड़ाकर लुटेरे वहां से फरार हो गए। सीसीटीवी में यह पूरी घटना कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें : WhatsApp पर आया शादी कार्ड… खाली कर देगा बैंक खाता! जानें क्या है ये ट्रेंडिंग स्कैम?

दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और लुटेरों की तलाश कर रही है। दुकानदार और लुटेरों के बीच हुई हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग दुकानदार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

First published on: Nov 15, 2024 12:15 PM

संबंधित खबरें