Video: बेंगलुरु में Road Rage, दंपति को 2 युवकों ने रोका, बच्ची को आए 3 टांके
Road rage in Bengaluru: पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवकों की पहचान की जा रही है। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

Road rage in Bengaluru: लोगों में सहनशीलता लगभग खत्म हो गई है, सड़क पर चलते हुए लोग छोटी-छोटी बातों पर आग-बबूला हो जाते हैं और एक-दूसरे पर जानलेवा हमला करने से भी नहीं हिचकिचाते। ऐसे ही एक मामले में बेंगलुरु में कार सवार दंपति का सड़क पर बाइक पर जा रहे दो युवकों ने रास्ता रोका।
दंपति के साथ उनकी कार की रियर सीट पर पांच साल की उनकी बेटी भी बैठी हुई थी। दंपति का आरोप है कि जब वह अपने घर से करीब 2 किलोमीटर दूर थे तो अचानक उनके आगे बाइक सवार दो युवक आ गए।
ये भी पढ़ें: Video : कभी देखी है लड़कियों की ऐसी गुंडई! फिल्मी अंदाज में दुकानदार से मारपीट, सामान भी तोड़ा
@BlrCityPolice @CPBlr,
A family with a child was attacked by miscreants in Kasavanahalli! They were chased, and stones were thrown. The child is hospitalized! This brazen lawlessness is concerning! #Crime #Bengaluru
pic.twitter.com/pmRH8SenIz https://t.co/NknFJyEjZC— Citizens Movement, East Bengaluru (@east_bengaluru) October 30, 2024
आरोप है कि दोनों युवकों ने उनका पीछा किया और फिर उनकी कार रुकवा ली। कार रुकने के बाद उन्होंने कार का शीशा नीचे उतारने को कहा। जब कार चला रहे अनूप ने शीशा नहीं उतारा तो वह दोनों उस पर चिल्लाने लगे। उस समय अनूप से वहां से निकल जाना ही सही समझा और कार तेजी से आग बढ़ाकर वहां से जाने लगे।
इससे पहले की अनूप कार लेकर वहां से निकलते एक युवक ने उनकी कार के रियर शीशे पर किसी नुकीली चीज से प्रहार किया। जिससे शीशा टूटकर सीट पर बैठी बच्ची जा लगा। अनूप ने कार रोकी और युवकों का विरोध किया। इस सब का उनके साथ बैठी उनकी पत्नी ने वीडियो बना लिया।
ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें अनूप और उनकी पत्नी बदमाशों से ये कहती हुई सुनी जा रही है कि पिछली सीट पर उनकी बेटी बैठी थी, देखों तुमने ये क्या किया। इस पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवकों की पहचान की जा रही है। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसके सिर में तीन टांके आए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: