Video: साइकिल से स्टंट करना पड़ा महंगा, सीसीटीवी में कैद हुई 'Live मौत'
Cyclist lost control and collided with a wall: पुलिस के अनुसार घटनास्थल से मिले सीसीटीवी फुटेज को खंगालकर मामले की तफ्तीश की जा रही है।
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

Cyclist lost control and collided with a wall: मुंबई में साइकिल सवार नाबालिग को स्टंट करना महंगा पड़ा। एक ढलान पर वह तेज स्पीड में उतर रही साइकिल को कंट्रोल नहीं कर सका, जिसके बाद साइकिल गली में एक स्कूल के आगे खड़े ऑटो से जा भिड़ी।
इस हादसे के बाद नाबालिग की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। यह पूरा हादसा घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ है।
ये भी पढ़ें: Viral Video : स्कूल से निकली लड़कियों के सामने बन रहा था ‘हीरो’, अब पीछे पड़ी यूपी पुलिस!
मीरा भाईंदर : स्टंट तरुणाच्या जिवावर बेतला, अंदाज चुकल्याने भिंतीला धडकला; तरुणाचा जागीच मृत्यू pic.twitter.com/agXDvmJsJV
— Maharashtra Times (@mataonline) November 1, 2024
मरने वाले की पहचान 16 वर्षीय नीरज यादव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार हादसा मीरा भयंदर में एक किले की ढलान पर साइकिल के तेजी से उतरने पर हुआ है। नीरज जोरदार टक्कर लगने के बाद सड़क पर गिर पड़ा। तेज आवाज से आसपास के लोगों का ध्यान उसकी तरफ गया।
लोगों ने बेसुध पड़े नीरज को तुरंत पास के अस्पताल पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से मिले सीसीटीवी फुटेज को खंगालकर मामले की तफ्तीश की जा रही है। मृतक के परिजनों के बयान लिए गए हैं। फिलहाल प्राथमिक जांच में मामला हादसा ही लग रहा है।
इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने इलाके में ट्रैफिक साइन लगाने की मांग की है। लोगों की मांग है कि गलियों में ट्रैफिक अधिक रहता है, ऐसे में तीव्र मोड़ समेत दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्रों में ट्रैफिक साइन लगाए जाएं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: