Redditors Share How Indian Managers React To Sick Leaves:एलन मस्क की टेस्ला कंपनी ने अपने यहां कर्मचारियों द्वारा ज्यादा छुट्टी लेने के बाद सख्त कदम उठाए हैं। दरअसल, बीते दिनों कंपनी ने अपने 30 ऐसे जर्मन कर्मचारियों के घर प्रतिनिधियों को भेजा है जिन्होंने बीमार होने की सूचना देकर काम से छुट्टी ली थी।
टेस्ला के इस कदम से सोशल मीडिया पर कंपनी की कड़ी आलोचना हो रही है। लोग इस बारे में चर्चा कर रहे हैं कि क्या कंपनी का ऐसा करना सही है या गलत? वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक यूजर ने भारतीयों से पूछा कि उनके यहां कंपनी मैनेजमेंट या बॉस उनके बीमार होने की सूचना देने पर क्या प्रतिक्रिया देता है? इस सवाल पर लोग अपने अजब-गजब किस्से और अनुभव शेयर कर रहे हैं।
छुट्टी मांगने पर बॉस ने दिया ये जवाब
एक यूजर ने एक चौंकाने वाली घटना साझा की। उसने कहा कि जब तबीयत खराब होने पर उसने अपने मैनेजर को बताया कि डॉक्टर ने उसे एंडोस्कोपी करवाने के लिए बोला है और आज वह काम नहीं कर सकेगा, तो बॉस का जवाब था कि वह एंडोस्कोपी करवाते हुए अस्पताल से ही काम कर ले। कर्मचारी बोला शायद उसे नहीं पता था कि एंडोस्कोपी कैसे होती है? या फिर वह जानकर भी अनजान बन रहा था।
ये भी पढ़ें: पिता ने किया फोन… बोले जेल में हूं पैसे भेज दो, सच्चाई जानकर उड़े परिवार वालों के होश
पीरियड में छुट्टी टालने को कहा…
एक अन्य यूजर ने कहा कि उसके मैनेजर ने एक बार उसके साथ काम करने वाली महिला सहकर्मी से पूछा था कि अगर वह पीरियड्स के दौरान बहुत दर्द में न हो तो वह वह अपनी छुट्टी किसी और दिन के लिए टाल दें, क्योंकि उनके पास बहुत सारा काम पेंडिंग है और वह उसकी छुट्टी मंजूर नहीं कर सकते।
बीमार कर्मचारी की घर जाकर की जांच
एक यूजर ने कहा कि उसका बॉस उसे जबरदस्त उसके एक टीम मेंबर के घर लेकर गया क्योंकि उसकी टीम के सदस्य ने बीमार होने की बात कहकर छुट्टी मांगी थी। बाद में जिस कर्मचारी के घर गए थे उसने इस बात की शिकायत एसआर को की थी। इसी तरह लोगों ने अपने काम के दौरान के अलग-अलग किस्से साझा किए।
ये भी पढ़ें: Workplace पर खेलिए गेम, सुनिए गाने! लिंक्डइन के कर्मचारी ने कराया अपने ऑफिस का टूर, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 day agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
3 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
3 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
9 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
9 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines