---विज्ञापन---

Workplace पर खेलिए गेम, सुनिए गाने! लिंक्डइन के कर्मचारी ने कराया अपने ऑफिस का टूर, देखें वीडियो

Viral Video: लिंक्डइन के एक कर्मचारी ने हाल ही में बेंगलुरु में कंपनी के ऑफिस का एक वीडियो शेयर किया है। कुछ सेकेंड के इस वीडियो में लिंक्डइन के ऑफिस की तमाम सुविधाओं को दिखा दिया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑफिस में खेलने के लिए भी एक रूम बना हुआ है।

---विज्ञापन---

Viral Video: एक तरफ कर्मचारियों पर काम के दबाव को लेकर कई खबरें सामने आती हैं। जिसमें उनकी खराब होती मानसिक स्थिति पर बात की जाती है। कार्यस्थल पर बदलते काम के कल्चर से लोगों के जीवन पर असर पड़ा है। इसके लिए कई कंपनियां अपने कर्मचारियों के लिए कुछ सेशन रखती हैं, जिसमें उनसे बात करने के लिए एक स्पेशलिस्ट को बुलाया जाता है। लेकिन कई ऑफिस ऐसे भी होते हैं जो अपने कर्मचारियों को फ्री माइंड से काम करने की आजादी देते हैं। कर्मचारियों को रिलेक्स रखने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो लिंक्डइन के ऑफिस का वायरल हो रहा है जिसको देखकर आप भी सोचेंगे कि काश मेरा ऑफिस भी ऐसा होता।

ऑफिस में है गेमिंग रूम

जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसको लिंक्डइन के एक कर्मचारी ने शेयर किया है। जानकारी के मुताबिक, वीडियो शेयर करने वाला शख्स रौनक रामटेके लिंक्डइन इंडिया में एक  कम्युनिटी मैनेजर है। ये वीडियो लिंक्डइन के बेंगलुरु ऑफिस का है। जिसमें देखा जा सकता है कि आराम करने के लिए एक कमरा, एक गेमिंग रूम और एक संगीत के लिए कमरा बना है। कंपनी ने कर्मचारियों के लिए एक खेल का मैदान भी तैयार किया है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Viral Video : एक महिला और तीन चोर..फिर भी कुछ नहीं कर पाए; भागने पर हुए मजबूर

इसके साथ ही वीडियो में कई तरह के व्यंजन भी देखे जा सकते हैं। जो कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए बनाए हुए हैं। रौनक रामटेके ने बताया कि उनकी कंपनी में एक गेमिंग रूम है, जहां कर्मचारी क्रिकेट जैसे गेम खेल सकते हैं। इसके अलावा संगीत के शौकीन लोगों के लिए खास तरह का एक म्यूजिक रूम बनाया गया है। जिसमें टीम के सदस्य आराम करने के साथ-साथ कई एक्टिविटी कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Raunak Ramteke (@raunak_ramteke)

यूजर्स का क्या कहना है?

रामटेके ने इस वीडियो को कुछ दिन पहले अपलोड किया था। इस वीडियो पर यूजर्स ने काफी पॉजिटिव कमेंट किए। एक ने लिखा यह उस तरह का ऑफिस है जो आपको हर दिन काम पर जाने के लिए मोटिवेट करता है। एक ने लिखा यह काम और खेल का एक आदर्श मिश्रण है। एक ने लिखा मुझे अपने जीवन में इसकी जरूरत है। एक यूजर लिखता है, ये गुलाब जामुन ऑफिस में रहने की इच्छा है। आपको बता दें इसके पहले Google के ऑफिस का ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो चुका है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ट्रेन में फोन चलाना पड़ा भारी, खिड़की पर बच्ची के हाथ से मोबाइल छीनने का वीडियो वायरल

First published on: Oct 02, 2024 08:46 PM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola