पिता ने किया फोन... बोले जेल में हूं पैसे भेज दो, सच्चाई जानकर उड़े परिवार वालों के होश

AI Scam: स्कैम करना कमाई का नया जरिया बन गया है, इस दौरान कई ऐसे फोन कॉल आते हैं जो आपसे पैसे निकालने की हर संभव कोशिश करते हैं। ये बिजनेस डर का बिजनेस है। आज कल ठगने की एक नई तकनीक का अविष्कार हो गया है।

AI Scam voice cloning

सांकेतिक फोटो

विज्ञापन

AI Scam: स्कैमर्स स्कैम करने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। कुछ समय पहले तक बैंक से पैसे गायब होने की खबरें सामने आती थी, अभी एक नया डर का बिजनेस अपने पैर पसारने लगा है। परिवार के किसी सदस्य की आवाज में आपको एक फोन आता है जिसमें पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा जाता है। वो आवाज आपके पिता, भाई या मां किसी की भी हो सकती है। लेकिन कुछ ही समय बाद पता चलता है कि आप ठगी का शिकार हो चुके हैं।

फ्लोरिडा के एक व्यक्ति ने ऐसे ही एक स्कैम के बारे में बताया कि कैसे उनके पास फोन आया। जिसमें उनके पिता की आवाज में पैसों की डिमांड की गई। ये इतना असल था कि उनको विश्वास हो गया कि वह उनके पिता ही थे।

विज्ञापन

AI का हो रहा इस्तेमाल

अमेरिका के फ्लोरिडा में शूस्टर नाम के एक व्यक्ति ने दावा किया कि स्कैमर्स ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करके उसको ठगने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि AI ने उनकी आवाज को बनाया और उसके माता-पिता से 30000 डॉलर ( 25 लाख से अधिक) ठगने की कोशिश की। स्कैमर्स ने फोन पर कहा कि वह एक कार एक्सीडेंट में फंस गया है। उसे जेल से बाहर निकलने के लिए पैसे की जरूरत है।


जय शूस्टर ने कहा कि इस कॉल पर उन्होंने पंद्रह सेकंड बातचीत की। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनके साथ ऐसा घोटाला हो सकता है, क्योंकि उन्होंने पहले भी लोगों को ऐसी ही घटनाओं के बारे में चेतावनी दी है। दुनियाभर में इस तरह के कई मामले सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन

क्या है वॉइस क्लोनिंग?

वॉइस क्लोनिंग किसी व्यक्ति की आवाज को हुबहू नकल करना है। आज के एआई सॉफ्टवेयर किसी भी इंसान की आवाज की नकल बना सकते है। ये आवाज उस व्यक्ति से काफी मिलती जुलती होती है। कुछ मामलों में, असली और नकली आवाज के बीच का अंतर किसी आम इंसान की पकड़ में नहीं आता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ