---विज्ञापन---

Video: अजूबा…अफ्रीका में आया बर्फीला तूफान, बर्फ में अठखेलियां करते दिखे बब्बर शेर

Lions enjoying snow:10 अगस्त को इंडिया में विश्व शेर दिवस के रूप में मनाया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में कुल 674 शेर हैं।

---विज्ञापन---

Lions enjoying snow: अफीका महाद्वीप में हाल ही बर्फीला तूफान आया, जिसके बाद यहां की कई वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इनमें से एक वीडियो बेहद खास है, दरअसल, यहां की lion sanctuary से सामने आई कुछ वीडियो में शेर बर्फ में अठखेलियां करते नजर आ रहे हैं।

---विज्ञापन---

अफ्रीका अपने वन्य जीवों के लिए मशहूर

दरअसल, अफ्रीका में अमूमन बर्फबारी नहीं होती है। अफ्रीका अपने वन्य जीवों के लिए मशहूर है, यहां के जंगलों में शेर, हाथी समेत अन्य कई दुर्लभ जीव हैं। इस बार रेयर है कि अफ्रीका के कुछ इलाकों में बर्फीला तूफान आया है। जिसके बाद इंटरनेट पर यहां की वीडियो जमकर शेयर और लाइक की जा रही हैं।

ये भी पढ़ें: कनाडा में भारतीय किरायेदार का सामान फेंक घर से निकाला, वीडियो देख भड़के लोग

---विज्ञापन---

शेर बर्फ में टहलते नजर आए 

अफ्रीका के वन्य जीवों ने खुद को इस बदलते मौसम के साथ एडजस्ट किया, वे खराब मौसम में भी सामान्य जीवन जीते नजर आए। वायरल वीडियो में शेर का एक झुंड बर्फ में भागता और खेलता नजर आ रहा है। वीडियो में बर्फ में शेरों को इस तरह टहलता देख बड़ी संख्या में लोग कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर न लिखा प्रकृति का अद्भुत नजारा। एक अन्य यूजर ने लिखा प्रकृति कभी-कभी हमें आश्चर्यचकित कर देती है।

गुजरात के गिर वन राष्ट्रीय उद्यान में हैं शेर

इंस्टाग्राम पर ggconservation नाम के अकाउंट से बर्फ में खेलते शेरों की वीडियो डाली गई है। लोग इसे जमकर देख और शेयर कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार 10 अगस्त को इंडिया में विश्व शेर दिवस के रूप में मनाया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में कुल 674 शेर हैं, जिसमें से करीब 400 गुजरात के गिर वन राष्ट्रीय उद्यान में हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: अरे ये क्या? बासी रोटी से बना दी ‘मैगी’, फायदे सुनते ही खाने की कर देंगे शुरुआत

 

---विज्ञापन---

First published on: Oct 05, 2024 10:45 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola