Rajpal Yadav Viral Video : दीपावली के मौके पर एक तरफ जहां लोग पटाखे फोड़ रहे थे। मिठाईयां बांट रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड के अभिनेता और कॉमेडियन राजपाल यादव माफी सोशल मीडिया पर लोगों से माफी मांग रहे थे। इसके पीछे उनके द्वारा ही शेयर किया गया एक वीडियो था, जिसमें वह लोगों से पटाखा ना फोड़ने की अपील कर रहे थे।
दीपावली से पहले एक वीडियो शेयर कर राजपाल यादव ने लोगों से अपील की थी कि प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए पटाखा नहीं फोड़ना चाहिए। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया लेकिन दीपावली की रात को राजपाल यादव ने एक वीडियो शेयर कर लोगों से माफी मांगी है।
वीडियो में राजपाल यादव दीपावली की शुभकामनाएं देकर कह रहे हैं कि अभी दो दिन पहले मेरे सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो डाला गया था, जिसमें मैंने तुरंत हटवा दिया था। इस वीडियो से देश, दुनिया में जिस किसी की भावना आहत हुई है। मैं हृदय से क्षमाप्राथी हूं। दीपावली को अच्छे से मनाएं, खुशियां मनाएं और अच्छे से रहें।
क्या था वीडियो में?
वीडियो में राजपाल यादव ने इशारों से पटाखा ना फोड़ने की अपील करते हुए कहा था कि जानवर बहुत डरते हैं पटाखों से, प्रदूषण खूब होता है। नॉइज पॉल्यूशन खूब होता है। इन सबके बगैर भी दीपावली प्यार से मना सकते हैं इसलिए प्लीज नो पटाखा। इस वीडियो के बाद राजपाल को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया।
अब मांगी माफी
राजपाल यादव ने माफी मांगने का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि मैं दिल से माफी मांगता हूं। मेरा मकसद दिवाली की खुशियों को कम करना नहीं था। दिवाली हमारे लिए खुशियों और रोशनी का पर्व है और इसे सबके लिए खूबसूरत बनाना ही हमारा असली त्योहार है। आप सबको ढेर सारी शुभकामनाएं और प्यार, चलिए मिलकर इस दिवाली को खास बनाते हैं।
संबंधित खबरें
तिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
1 day ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
3 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
3 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
4 days ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
5 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
5 days ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
5 days agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
11 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
12 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines