प्रिंसिपल और टीचर की अश्लील हरकतें सीसीटीवी में कैद, शिक्षा विमाग ने लिया ये एक्शन

Rajasthan News : मामला चित्तौड़गढ़ के गंगरार ब्लॉक के अजोलिया खेड़ा ग्राम पंचायत स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सालेरा का है। प्रिंसिपल और टीचर का अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है।

Rajasthan Chittaurgarh

Rajasthan News : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के एक स्कूल का एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में एक शिक्षक और शिक्षिका गंदी हरकतें करते दिखाई दे रहे हैं। स्कूल जैसी पवित्र जगह में दोनों की गंदी हरकतें कैमरे में कैद हो गईं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दोनों अश्लील हरकतें कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद दोनों के खिलाफ एक्शन हुआ है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि वीडियो स्कूल के सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुआ है। वीडियो देखने पर भी पता चल रहा है कि एक, दो बार नहीं बल्कि कई बार शिक्षक और शिक्षिका ने स्कूल में गंदी हरकत की थी। वीडियो सामने आने के बाद दोनों की हरकतों को देखकर हर कोई हैरान हैं। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद विभाग की तरफ से एक्शन लिया गया है।

विज्ञापन

दोनों पर हुआ एक्शन

मामला चित्तौड़गढ़ के गंगरार ब्लॉक के अजोलिया खेड़ा ग्राम पंचायत स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सालेरा का है। शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग की तरफ एक्शन लिया गया और दोनों को निलंबित कर दिया गया। निलंबन पत्र में इस अश्लील वायरल वीडियो का उल्लेख भी किया गया है। हालांकि वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की गई है लेकिन शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

दोनों पर भड़के ग्रामीण

वहीं जब वीडियो वायरल हुआ तो स्थानीय लोग भड़क गए और एकत्रित होकर थाना प्रभारी और उपखंड अधिकारी के पास पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दोनों को बर्खास्त करने की मांग की गई। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल में इस तरह का माहौल बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव डालता है।

विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, वीडियो में दिख रहा शिक्षक करीब 14 साल से स्कूल में था। शिक्षक और शिक्षिका के संबंधों की चर्चा लंबे समय से हो रही थी। वह अक्सर ग्रामीणों को धमकाता था और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाकर जेल भिजवाने का डर दिखाता था लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद उसकी सारी गीदड़भभकी धरी की धरी रह गई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ