हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Karonda Chutney Recipe: खाने के साथ झटपट बनाएं चटपटी करोंदे की चटनी, इम्यूनिटी होगी मजबूत, जानें रेसिपी

विज्ञापन

नई दिल्ली: भारतीय खाने में चटनी की बहुत ही महत्ता होती है इसलिए इसे हर आहार में शामिल किया जाता है। चटनी खाने के स्वाद को दोगुना करने में मदद करती है इससे किसी भी बोरिंग खाने को स्वादिष्ठ बनाया जा सकता है। ऐसे में आज हम आपके लिए करोंदे की चटनी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। करोंदा प्रोटीन और विटामिन सी जैसे कई पोषक तत्वों का भंडार होता है। इसके सेवन से आपका हाई ब्लड प्रेशर का स्तर कंट्रोल में बना रहता है। इसके साथ ही इससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है जिससे आप कई बीमारियों की चपेट में आने से बचे रहते हैं। इसके अलावा करोंदा आपको वजन घटाने में भी मदद करता है। अगर आप चटपटा और तीखा खाना पसंद करते हैं तो करोंदे की चटनी आपके लिए अच्छा ऑप्शन है। इसको आप दाल चावल, पूड़ी या पराठे के साथ बड़े स्वाद से खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं करोंदे की चटनी बनाने की रेसिपी-

अभी पढ़ें – सिर्फ 1 पपीता से बदल जाएगी स्किन की रंगत, घर बैठे ऐसे करें यूज, ग्लो रहेगा बरकरार

करोंदे की चटनी बनाने की सामग्री-
-करोंदे 100 ग्राम
-हरी मिर्च 4 से 5
-हरा धनिया के पत्ते 1 कप
-लाल मिर्च 1 छोटा चम्मच
-हींग 1 चुटकीभर
-जीरा 1/2 छोटा चम्मच
-स्वादानुसार नमक

अभी पढ़ें – तेज गर्मी कर रही है परेशान? तो झटपट बनाकर पीएं ठंडी-ठंडी थाई आइस्ड टी, जानें रेसिपी

करोंदे की चटनी बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले हरे धनिया को अच्छे से धोकर बारीक काट लें।
इसके बाद आप हरी मिर्च को भी धोकर 2-3 भागों में काट लें।
फिर आप मिक्सर जार में हरा धनिया, मिर्च और करोंदे डाल दें।
इसके बाद आप इनको अच्छी तरह से पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें।
फिर आप इसमें ऊपर से स्वादानुसार नमक और 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च डालें।
इसके साथ ही आप इसमें 1 चुटकीभर हींग, 1/2 छोटा चम्मच जीरा और 1/2 कप पानी डालें।
फिर आप इन सारी चीजों को एक बार और पीस लें।
अब आपकी चटपटी करोंदे की चटनी बनकर तैयार हो चुकी है।

अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल  से जुड़ी ख़बरें

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें