Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

Propose video: क्रिकेट स्टेडियम में कर दिया प्रपोज, फिर क्या हुआ, देखें वीडियो

Propose video: अकसर हम अपने प्रेमी-प्रेमिका को किए प्यार के इजहार को यादगार पल बनाने की कोशिश करते हैं। ऐसे ही एक वीडियो में प्रेमी अपने प्रेमिका को प्रपोज कर रहा है। उसने प्रपोज करने के लिए क्रिकेट ग्राउंड को चुना। ग्राउंड लोगों से खचाखच भरा हुआ थ। इस बीच अचानक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को […]

Author
Edited By : Amit Kasana Updated: Feb 12, 2023 11:12
Propose video, viral video, trending video
Propose video

Propose video: अकसर हम अपने प्रेमी-प्रेमिका को किए प्यार के इजहार को यादगार पल बनाने की कोशिश करते हैं। ऐसे ही एक वीडियो में प्रेमी अपने प्रेमिका को प्रपोज कर रहा है। उसने प्रपोज करने के लिए क्रिकेट ग्राउंड को चुना। ग्राउंड लोगों से खचाखच भरा हुआ थ। इस बीच अचानक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करता है। नेटिजन्स को यह वीडियो काफी पसंद आ रही है। यूजर्स बार-बार इस वीडियो को देख व शेयर कर रहे हैं।

कमेंट में लोग बोले-ऐसे समय में पुलिस को जरूर समय पर आना होता है

बताया जा रहा है यह Viral video रायपुर स्टेडियम का बताया जा है। यहां क्रिकेट मैच चल रहा होता है। आसपास सैंकड़ों की संख्या में लोग बैठे हैं। अचानक एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड को सीट से उठाकर दर्शक गैलरी में लेकर आता है। फिर उसके हाथ पकड़कर घुटने के बल जमीन पर बैठ जाता है। इसी दौरान पुलिस वहां आ धमकती है। कमेंट में लोग कह रहे हैं वैसे तो पुलिस समय से आती नहीं लेकिन ऐसे समय में जरूर उसे समय पर आना होता है।

---विज्ञापन---

 

लड़की ने इस तरह दी अपनी रजामंदी

युवक अपनी प्रेमिका को प्रपोज करता दिख रहा है। प्रपोज करने पर लड़की भी उसे गले लगाकार और मुस्करा कर अपनी रजामंदी देती दिखाई पड़ रही है। दोनों के चेहरे पर भारत के झंडे के रंग का निशान बना हुआ है। जिससे माना जा रहा है कि वह इंडिया का मैच देखने आए हैं। वीडियो में आसपास बैठे लोग भी उनके लिए तालियां बजाते दिखाई पड़ रहे हैं। इस वीडियो पर अब तक करीब 1.7 मिलियन लाइक आ चुके हैं। वीडियो पर 5 हजार से अधिक कमेंट आ चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर अब तक करीब 19.5 मिलियन हो चुके हैं।

First published on: Feb 12, 2023 11:12 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.