आपके टूथपेस्ट में नमक है? ऑनलाइन क्लास में बच्चे का सवाल सुन आगबबूला हुए टीचर, वीडियो वायरल

Online Class Viral Video:

Principal got furious after hearing child's question during online class

ऑनलाइन क्लास के दौरान बच्चे ने वाइस प्रिंसिपल सा अजीब सवाल पूछ लिया (Photo Source: Social Media)

विज्ञापन

Online Class Viral Video: पढ़ाई के दौरान बच्चे खूब शरारत करते हैं, सबने की होगी। कुछ शरारतें ऐसी होती हैं, जिन्हें बाद में सोचकर खूब हंसी आती है। हालाँकि आजकल के बच्चे शरारत में काफी आगे निकल गए हैं। ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान कई बार माइक ऑन रह गया और बच्चों की अटपटी बातें सबने सुन लीं। वहीं कई बार बच्चे जानबूझकर ऐसी शरारत करते हैं, जिस पर हंसी रोक पाना भी मुश्किल होता है।

ऑनलाइन क्लास के दौरान एक बच्चे ने शिक्षक के साथ ऐसी शरारत की कि वह काफी आक्रोशित हो गए और जमकर फटकार लगा दी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल है। दरअसल ऑनलाइन क्लास के दौरान टीचर ने बच्चों को सवाल पूछने का मौका दिया। तभी एक छात्र ने उनसे पूछा, सर एक सवाल है। इस पर टीचर ने कहा कि हां, पूछिए।

विज्ञापन

छात्र ने कहा- सर आपके टूथपेस्ट में नमक है? यह सुन तो शिक्षक में हैरत में पड़ गए। इसके बाद उन्होंने फिर से सवाल दोहराने के लिए कहा । फिर बच्चे ने वही सवाल पूछा कि सर आपके टूथपेस्ट में नमक है? सवाल सुनते ही टीचर आगबूबला हो गए और बोले- ओह्ह, तो ये आस्था है, बेटा बताऊं नमक कैसा होता है? क्या तुम जानती हो कि तुम स्कूल के वाइस प्रिंसिपल से बात कर रही हो?

इसके बाद शिक्षक ने चिल्लाते हुए कहा कि तुम निकल जाओ यहां से! सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक ने लिखा कि इसके बाद टीचर ने कहा होगा कि कल पेरेंट्स को लेकर आना। एक अन्य ने लिखा कि कभी कभी बच्चों के साथ हंसी मजाक भी कर लेना चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि आजकल के बच्चे काफी शरारती हो गए हैं, उन्हें डर ही नहीं लगता है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर कुछ लोगों का कहना है कि बच्चों के साथ हंसी मजाक करते रहना चाहिए तो वहीं कुछ कहना है कि बच्चे अधिक शरारती हो गए हैं। बच्चों को प्यार की भाषा में समझाओ तो सिर पर बैठ जाते हैं और डांट के पढ़ाओ तो तनाव महसूस करने लगते हैं, आज के बच्चे शिक्षकों के सामने एक चैलेंज हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ