Ghost murder mystery in Hindi: क्या आपने कभी सुना है कि किसी भूत ने अपने कत्ल के बारे में बताया हो, और कानून से इंसाफ मांगा हो। आज हम एक ऐसी ही कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें एक भूत ने खुद अपने कत्ल के बारे में अपनी ही मां को बताया। कानून की नजर में ऐसे केसों का कोई जिक्र नहीं होता। लेकिन जिस किस्से के बारे में हम बात करने जा रहे हैं वो करीब 128 साल पुराना है जिसे ‘ग्रीन बीयर काउंटी घोस्ट’ (Green Bear County Ghost) के नाम से भी जाना जाता है। साल 1896 में वर्जीनिया की रहने वाली आईवाजोना की कहानी है जिसे उसी के पति ने बेरहमी से मार डाला। आइए जानते हैं इस पूरी कहानी के बारे में जिसे सुन आपका भी दिल दहल जाएगा।
पहले प्यार भी कत्ल
बात है 1896 की जो करीब 128 साल पुरानी है। अमेरिका के वर्जीनिया में रहने वाली आईवाजोना नाम की लड़की जिसकी उम्र थी 22 साल को एक लड़के जिसका नाम था इरासमस से प्यार हो गया। दोनों की मुलाकातें शुरू हुई और उन्होंने कुछ ही महीनों के बाद शादी करने का फैसला किया। पेरेंट्स ने भी कोई आपत्ति नहीं जताई। कपल ने 23 जनवरी 1897 को शादी कर ली और खुशी-खुशी आगे का जीवन व्यापन करने लगे।
यह भी पढ़ें: बच्चे को जन्म देती या नहाती महिला का वीडियो चाहिए तो पैकेज तय, राजकोट से पर्दाफाश
कत्ल की दास्तां
आइवाजोना शादी के कुछ महीनों बाद प्रेग्नेंट हुई और उनके पेट में 7 महीने का गर्भ था। एक दिन वो सीढ़ियों से उतर रही थी तो गिरने से उसकी मौत हो गई। इरासमस ने तुरंत डॉक्टर को बुलाया और उसे पता चला कि अब वो जिंदा नहीं है। इतना सुनना था कि वो फूट-फूटकर रोने लगा। पति को रोते देख लोगों को लगा कि हाल ही में उसकी शादी हुई वो पिता बनने वाला था, लेकिन गर्भवती पत्नी की मौत से वो टूट गया। आईवाजोना का अंतिम संस्कार किया गया, और फिर हुआ कुछ ऐसा जो किसी ने सोचा भी नहीं होगा।
मां के सामने आई मरी हुई बेटी
आईवाजोना की मौत के एक महीने के बाद जोना की मां मैरी रात को सोने के लिए जा रही थी। तभी उसे एक आहट महसूस हुई और उसके सामने एक साया आया जो उसकी बेटी का था। पहले तो वो महिला डर गई और फिर उसे बेटी ने कहा कि आप डरो मत मैं आपकी बेटी हूं और इंसाफ के लिए आपके पास आई हूं। मां ने पूछा की क्या हुआ तो वो बोली मेरे कातिलों को सजा दिलाओ क्योंकि मैं नेचुरल नहीं मरी हूं मेरा कत्ल हुआ है। मरी हुई बेटी ने मां को पूरी दास्तान सुनाई और अपने गले पर निशान दिखाए जिससे पता लगा कि उसका मर्डर हुआ है।
पति ने कैसे किया कत्ल
जोना ने मैरी को बताया कि उसके पति ने ही उसका कत्ल किया है, क्योंकि उसे पता चल गया था कि वो पहले से ही दो बार शादी कर चुका है। शराब के नशे में उसी ने मेरा गला दबा दिया और फिर फुल नेक गाउन पहनाकर मुझे सीढ़ियों से नीचे धक्का दे दिया ताकी लगे कि ये एक एक्सीडेंट है। महिला ने कानून की मदद से अपनी बेटी को इंसाफ दिलवाया और उसकी लाश को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम करवा सच दुनिया के सामने लाई। इरास्मस को उम्र कैद की सजा हुई और तीन साल बाद बीमारी की वजह से उसकी भी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: महाकुंभ जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस का एक्सीडेंट, रायपुर के 22 यात्री मौत को छूकर लौटे
संबंधित खबरें
भारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
7 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
9 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines