महाकुंभ जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस का एक्सीडेंट, रायपुर के 22 यात्री मौत को छूकर लौटे

Horrific Road Accident: प्रयागराज महाकुंभ जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस का वेंकट नगर के खैर झीटी गांव के पास भयानक एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में 22 लोग घायल हो गए हैं और 1 की मौके पर ही मौत हो गई है। 4 श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।  

Road Accident

Road Accident

विज्ञापन

Horrific Road Accident: बुधवार यानी 19 फरवरी की सुबह प्रयागराज महाकुंभ में पवित्र स्नान के लिए रायपुर से जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस का भीषण एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि 22 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। घायलों में से 4 की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है। ये हादसा वेंकट नगर के खैर झीटी के पास हुआ जो इतना भयानक था कि स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।

कैसे हुआ हादसा

ये भयानक हादसा तेज रफ्तार बस को बार-बार ओवरटेक करने की वजह से हुआ। मिली जानकारी के अनुसार यात्रियों ने बताया कि उनकी ड्राइवर की लापरवाही की वजह से एक्सीडेंट हुआ, जिसे बार-बार मना किया जा रहा था कि गाड़ी तेज न चलाए। लेकिन उसने एक न मानी और भीषण हादसा हो गया।

विज्ञापन

एक की मौत कई घायल

इस भयानक हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई और 22 लोग घायल हो गए हैं। वहीं 4 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आ रही है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वेंकटनगर में भर्ती करवाया गया और गंभीर रूप से घायलों को जैतहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रेफर कर दिया गया।

परिवार वालों को दी एक्सीडेंट की सूचना

इस हादसे के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया और दुर्घटना के शिकार हुए लोगों के परिवार वालों को इस हादसे की सूचना भी दे दी गई। स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की और पुलिस को इसकी सूचना दी। समय पर पुलिस ने पहुंत बचाव कार्य पूरा किया और सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ