Pizza Delivery Man Wins Rs 5 Crore Jackpot: लॉटरी लगने के बाद कई लोगों की जिंदगी बदल जाती है, लोग अपना कामधाम छोड़ कर आराम की जिंदगी जीने की कल्पना करने लगते हैं। हालांकि यूनाइटेड किंगडम के 28 साल के शख्स को जब करोड़ों की लॉटरी लगी तो वह अगले दिन फिर पिज्जा डिलीवरी वाले काम पर लौट गया। अब इस शख्स की कहानी चर्चा का विषय बन गई है।
500,000 पाउंड की लॉटरी
पिज्जा डिलीवर करने वाले मारियस प्रेडा नाम के शख्स को 500,000 पाउंड (5,30,05,650 रुपये) की लॉटरी लगी है। मारियस प्रेडा को बीओटीबी ड्रा का सबसे बड़ा पुरस्कार मिला है। यह रकम उसकी सालाना कमाई से लगभग 200 गुना के बराबर है।
40 घंटे काम के मिलते हैं £480
डिलीवरी बॉय को रोजाना काम के बदले प्रति घंटे लगभग £12 रुपये मिलते हैं। इस तरह वह हर हफ्ते 40 घंटे काम करता है। 40 घंटे तक काम करने का बाद उसे £480 मिलते हैं। साल भर में इस डिलीवरी की कमाई £24,960 (26.37 लाख रुपये) की हो पाती है।
यह भी पढ़ें: सांड की लड़ाई पड़ी भारी, लगा 20 हजार का चूना!
करोड़ों की लॉटरी के बाद काम पर लौटा विजेता
हालांकि इस शख्स को जब 5 करोड़ से अधिक की लॉटरी लगी, इसके अगले दिन वह काम पर लौट गया। उसने बताया कि उसने अभी तक कोई प्लानिंग नहीं की है कि इन पैसों का क्या करेगा? वह चाहता है कि वह कुछ दिनों की छुट्टी पर जाए और एक अच्छा घर खरीद सके। इसलिए वह अपना काम जारी रखना चाहता है। मारियस प्रेडा ने कहा कि लॉटरी जीतने के बाद वह काफी खुश है।
यह भी पढ़ें: Video : पाकिस्तानी ने महिला को बनाया बेवकूफ लेकिन कैमरे में कैद हुई करतूत, भड़के लोग
इनाम देने वाली कंपनी बीओटीबी की तरफ से कहा गया कि चार साल से वह पिज्जा डिलीवरी का काम कर रहा था। करोड़ों रुपए की लॉटरी जीतने के बाद भी वह अगले दिन काम पर वापस आ गया, यह देखकर लोग हैरान रह गए। जो धनराशि उसे मिली वह जिंदगी बदल देने के लिए काफी है लेकिन इसके बावजूद वह अपने नए प्लान के साथ काम पर वापस आ गया।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
23 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 day agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
3 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
3 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
9 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
9 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines