सांड की लड़ाई पड़ी भारी, लगा 20 हजार का चूना!

Bull Fight Viral Video : वीडियो में देखा जा सकता है कि सांड सड़क पर लड़ रहे हैं, एक सांड ने जब भागने की कोशिश की तो कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

Bull Fight Viral Video

Bull Fight Viral Video : कई बार दो लोगों की लड़ाई में तीसरे को अंजाम भुगतना पड़ता है। इससे जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। इस वक्त एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें दो सांडों की लड़ाई में एक शख्स का भारी नुकसान हो गया। दरअसल सांडों की लड़ाई में एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

वीडियो में दो सांड एक सड़क किनारे लड़ाई करते दिखाई दे रहे हैं। लड़ते-लड़ते दोनों सांड कार की तरफ बढ़ते हैं, कार सड़क के किनारे खड़ी थी। लड़ाई के दौरान बचने के लिए एक सांड भागते हुए कार पर चढ़ गया। इससे कार का शीशा टूट गया।

वीडियो शेयर कर बताया गया कि सांडों की मस्ती में 20 हजार का चूना लग गया है। वहीं कुछ लोग कमेंट्स कर कह रहे हैं कि दोनों लड़ रहे थे लेकिन कार की क्या गलती थी, उसे क्यों तोड़ा? एक ने लिखा कि शायद सांड को गाड़ी गलत जगह पार्क हुई दिखाई दी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ghantaa (@ghantaa)

लोगों के कमेंट्स

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि नो पार्किंग में गाड़ी करने पर यही नतीजा होता है। एक ने लिखा कि टाटा की गाड़ी थी 20 हजार का नुकसान हुआ, मारूति की होती तो गाड़ी कबाड़ में ही जाती। एक अन्य ने लिखा कि इस गाड़ी को हुए नुकसान की भरपाई करने वाला कोई है? एक ने लिखा कि अगर ये उत्तर प्रदेश में हुआ तो शायद सरकार भरपाई कर दे।

एक ने लिखा कि हो सकता है कि इन्हें क्वालिटी चेक करने का ठेका मिला हो। एक अन्य ने लिखा कि हो सकता है कि ये सांड पुलिस की भर्ती के लिए हाई जंप की प्रैक्टिस कर रहा हो। एक अन्य ने लिखा कि इंश्योरेंस कंपनी को कैसे बतायेगा कि नुकसान कैसे हुआ?

वीडियो को 92 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं और 60 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ