क्या आपने कभी पी है 'गुलाबी चाय'? देखें बनाने का प्रोसेस

Pink Tea Viral Video: अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस के दिन हम आपको गुलाबी चाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको बनाना काफी आसान है। यह चाय कश्मीर की फेमस चाय है। कश्मीरी चायपत्ती मार्केट में आसानी से मिल जाती है। आइये जानते हैं कि कैसे बनती है गुलाबी चाय।

Pink Tea viral video

Pink Tea Viral Video : 21 मई को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस मनाया जाता है। चाय पीना किसको पसंद नहीं, कई लोगों के दिन की शुरुआत चाय से होती है तो कई लोग चाय के इतने शौकीन होते हैं कि एक दिन में कई कप चाय पी जाते हैं। आप ने कई तरह की चाय देखी और पी होगी, लेकिन क्या गुलाबी चाय के बारे में सुना है, जी हां, सोशल मीडिया पर एक गुलाबी चाय के एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइये हम आपको गुलाबी चाय के बारे में बताते हैं।

गुलाबी चाय बनाने की सामग्रियां

आमतौर पर हमें चाय बनाने के लिए कुछ ही सामग्रियों की जरूरत पड़ती है जैसे चायपत्ती, दरक, दूध और कुछ मसाले, लेकिन गुलाबी चाय को बनाना इतना आसान नहीं है, इसमें काफी समय देना पड़ता है। गुलाबी चाय में दूध और खास तरह के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by TheNewsAgency (@thenewsagency.19)

गुलाबी चाय की पत्ती मार्केट में कश्मीरी चाय के नाम से आसानी से मिल जाती है। इसमें पानी, दूध, इलाइची, ग्रीन टी नमक और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जाता है। इस चाय को बनाने में कई तरह के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। कश्मीर की मशहूर चाय को कुछ सामग्री की मदद से आसानी से तैयार कर सकते हैं। इसे नून चाय और पिंक टी के नाम से भी जाना जाता है।

गुलाबी चाय बनाने के लिए सबसे पहले एक साफ बर्तन लें। इसके बाद उसमें पानी, इलायची और ग्रीन टी को डालें। जब ये थोड़ी पक जाए तो उसमें जरा सा बेकिंग सोडा डालकर ठीक से मिला लें। जब यह ठीक तरह से पक जाए तो गैस को बंद कर दें और इस घोल को एक अलग बर्तन में निकाल लें। फिर एक बर्तन में दूध, चीनी को डालकर गैस पर चढ़ा दें और इसको भी अच्छे से पका लें। जब थोड़ी गाढ़ी हो जाए तो गैस को बंद कर दें। गुलाबी चाय पीने से कई फायदे भी होते हैं जैसे जुकाम खांसी और अगर गला खराब हो तो ये उसमें काम आता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ