Apple Laptop Viral Video: दुनिया में ऐसे कई कलाकार हैं, जो गुमनाम है। सड़क किनारे जिंदगी बिताने पर मजबूर हैं या सड़क पर दुकान लगाकर अपनी जीविका चला रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसे शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी कलाकारी देखने के बाद लोग हैरत में पड़ गए। उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि ये शख्स उनके एप्पल के लैपटॉप के साथ इस तरह की कलाकारी कर सकता है।
लोग अपने लैपटॉप को बचाने या अच्छा दिखने के लिए वॉलपेपर लगवाते हैं लेकिन एक शख्स ने इतनी शानदार पेंटिंग की कि लोग यकीन नहीं कर पाए। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे बैठे एक शख्स को एक व्यक्ति अपना लैपटॉप देता है और पेटिंग करने के कहता है।
इसके बाद शख्स ने कुछ कागज के टुकड़े और अन्य उपकरण लगाकार पेंट और आग की मदद से पेटिंग बनानी शुरू कर दी। किसी को कुछ समझ ही नहीं आ रहा था कि आखिर ये हो क्या रहा है? कुछ देर बाद जब फाइनल पेटिंग बनकर निकली तो लोग तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इस कलाकारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक ने लिखा कि लैपटॉप की तरफ इतनी आग झोंकने के बाद मैं यह जानना चाहता हूं कि क्या ये लैपटॉप अभी भी काम कर रहा है? एक ने लिखा कि इस शख्स के पास कमाल की कलाकारी है यार। एक ने लिखा कि ऐसे लोगों को गली का कलाकार कहा जाता है, वाकई मजेदार है।
यह भी पढ़ें : दोबारा सपने में आए तो फिर मारूंगा, दुकानदार को थप्पड़ जड़ने के बाद पुलिसवाले की धमकी
वीडियो को @pareekhjain नाम के X अकाउंट से शेयर किया गया है। बताया गया कि यह वीडियो इटली में रिकॉर्ड किया गया है। इस वीडियो को देखकर लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि पेटिंग कर रहा शख्स बांग्लादेश का है।
संबंधित खबरें
हिमंता बिस्वा सरमा से एक शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
19 mins agoKetu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
5 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
2 days agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
2 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
3 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
3 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
4 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
4 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
6 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines