घिनौनी घटना! फ्लाइट में सो रहे यात्री पर शख्स ने किया टॉयलेट, भीगे कपड़े में 8 घंटे रहा

Chaos in Flight : फिलीपींस जा रही फ्लाइट में एक यात्री ने दूसरे पर टॉयलेट कर दिया। पीड़ित की बेटी ने एयरलाइन के प्रति नाराजगी जताई है जबकि आरोपी ने माफ करने की विनती की।

United Airlines (1)

Chaos in Flight : फ्लाइट में यात्रा के दौरान एक शख्स के साथ अजीब घटना हुई है। इस घिनौनी घटना और एयरलाइन्स की प्रतिक्रिया को देखकर हर कोई हैरानी जता रहा है। एक व्यक्ति ने यूनाइटेड एयरलाइंस में यात्रा करते समय कथित तौर पर यात्री पर पेशाब कर दिया। एयरलाइंस ने उस व्यक्ति पर एक्शन तो लिया लेकिन पीड़ित शख्स की तरफ से एयरलाइन्स पर बेहद गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

सैन फ्रांसिस्को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से फिलीपींस की उड़ान के दौरान एक शख्स ने एक यात्री पर पेशाब कर दिया। जिसके बाद आरोपी को यूनाइटेड एयरलाइंस में यात्रा करने से प्रतिबंधित कर दिया गया। 27 दिसंबर को हिल्सबोरो के जेरोम गुटिरेज, एसएफओ से मनीला जाने वाली यूए फ्लाइट 189 में बिजनेस क्लास में यात्रा कर रहे थे।उनकी सौतेली बेटी के अनुसार, उड़ान के लगभग चार घंटे बाद एक व्यक्ति अपनी सीट से उठा और उन पर पेशाब करना शुरू कर दिया।

पीड़ित की बेटी ने जताई नाराजगी

महिला ने बताया कि जहाज पर मौजूद कर्मचारियों ने गुटिरेज से कहा कि वह उस आदमी के पास न जाएं, क्योंकि उसे डर था कि कहीं कोई टकराव न हो जाए और वह हिंसक न हो जाए। बाद में, उन्होंने उसे अपने कपड़े बदलने के लिए पजामा दिया। मैं यूनाइटेड एयरलाइंस द्वारा इस मामले को संभालने के तरीके से बहुत निराश हूं! इस घटना के बाद विमान को एयरपोर्ट की तरफ मुड़ जाना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

आरोपी पर लगा बैन

वहीं एयरलाइन्स की तरफ से इस घटना की पुष्टि की गई है. फ्लाइट में किसी यात्री ने गड़बड़ी की लेकिन पूरी डिटेल्स उनके पास नहीं है। कंपनी की तरफ से बताया गया कि मनीला में विमान के लैंड होने के बाद पुलिस को बुलाया गया। कंपनी की तरफ से यह भी बताया कि आरोपी यात्री को हमने अपनी फ्लाइट से यात्रा करने पाकर प्रतिबंधित कर दिया है।

हालांकि आरोपी ने पीड़ित से माफी मांगी है और कहा है कि उसने किसी भी तरह की शिकायत ना करने की विनती की है। आरोपी ने पेशाब क्यों किया, क्या वह किसी मेडिकल समस्या से पीड़ित था या नशे में था। इसकी जानकारी नहीं आई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ