Delhi से जैसलमेर की टिकट 31000 रुपये, दुबई जाना हुआ सस्ता! सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Domestic flights costlier in India: भारत में डोमेस्टिक फ्लाइट, इंटरनेशनल फ्लाइट से ज्यादा महंगी हैं। ऐसे में लोग सेम प्राइज रेंज के कारण विदेश यात्रा करना ज्यादा पसंद करते हैं। हाल ही में एक कॉमेडियन ने इसके बारे में एक पोस्ट शेयर किया है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Flight
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

कॉमेडियन अंकित ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि वह अपने माता-पिता के लिए दिल्ली से जैसलमेर की टिकट बुक कर रहे थे। जहां हर एक व्यक्ति के लिए 31000 रुपये की टिकट मिल रही है। ऐसे में उन्होंने दिल्ली से जैसलमेर की टिकट के बजाय दुबई के लिए टिकट बुक कर ली। ग्रोवर ने इंस्टाग्राम पर एक कमेंट में इस घटना का जिक्र किया, जिसका एक स्क्रीनशॉट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर वायरल हो रहा है। यह हम वो पोस्ट शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन

ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम पर बताया कि जब कुछ दिनों पहले उन्होंने टिकट चेक किया था तो दिल्ली से जैसलमेर के लिए टिकट की कीमत प्रति व्यक्ति 15,000 रुपये थी। जब वे कुछ दिनों बाद टिकट बुक करने गए तो इसकी कीमत बढ़कर 31,000 रुपये प्रति टिकट हो गई थी। उन्होंने इसके बजाय दुबई के लिए टिकट बुक करने का फैसला किया, जिसकी कीमत प्रति व्यक्ति केवल 30,000 रुपये है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

सोशल मीडिया यूजर यह जानकर हैरान है कि एक इंटरनेशनल उड़ान की कीमत घरेलू उड़ान से कम है। एक्स यूजर हिमांशु गुप्ता ने लिखा कि लोग सेम प्राइज रेंज के कारण विदेश यात्रा की एक्सप्लोर कर रहे हैं। नए साल लोग सेम प्राइज रेंज में गोवा के बजाय वियतनाम या थाईलैंड जाना पसंद करते हैं।

एक अन्य यूजर ने कहा कि ‘डायनेमिक प्राइसिंग’; इसी तरह से इंडस्ट्री काम करती है। जैसलमेर एक छोटा हवाई अड्डा है, इसलिए इसकी मांग कम होगी और इसलिए इसे चलाने में अधिक लागत आएगी, दूसरी ओर दुबई और भारत के बीच प्रतिदिन कई फ्लाइट्स चलती हैं। अगर आप जैसलमेर जाना चाहते हैं, तो ट्रेवल के दूसरे ऑप्शन खोजें। फ्लाइट टिकट की बढ़ती लागत का मुद्दा पहले कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने उठाया था, जिन्होंने कहा था कि दिल्ली से कन्नूर की उड़ान की कीमत 22,000 रुपये तक पहुंच गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ