---विज्ञापन---

पाकिस्तान में जन्मी बेटी की शादी राजस्थान में! विवाह के लिए सीमा पार कर आया परिवार

Rajasthan News : राजस्थान में पाकिस्तान में जन्मी लड़की की शादी बड़े ही धूमधाम से होने जा रही है। लड़की के परिजनों में खुश का माहौल है कि बच्ची की शादी भारत में हो रही है। पढ़ें पूरी खबर

---विज्ञापन---

Rajasthan News : पाकिस्तान का एक परिवार अपनी लड़की की शादी करने के लिए जोधपुर पहुंचा है। इस शादी की तैयारी बड़े ही धूमधाम से चल रही है। परिवार पाकिस्तान से आकर राजस्थान के जोधपुर में शादी क्यों कर रहा है? इसके पीछे एक दिलचस्प वजह है। दोनों परिवार में खुशी का माहौल है। दुल्हन के पिता का कहना है कि हम खुश हैं कि शादी यहां हो रही है, बच्ची सुरक्षित रहेगी।

मीना सोढा नाम की दुल्हन की शादी 23 तारिख को होने वाली हैं। बरात जैसलमेर से निकलकर जोधपुर पहुंचने वाली हैं। दुल्हन के पिता गणपत सोडा और मां का नाम डिंपल भाटी है। मीना के पिता गणपत सोडा ने बताया कि हमारी शादियां भारत में ही करनी पड़ती है। उसके पीछे एक कारण है और वो यह है कि पाकिस्तान में अधिक लोग हमारे ही गोत्र के हैं।

---विज्ञापन---

गणपत सोडा ने कहा कि एक ही गोत्र में हम अपनी बच्चियों की ना तो शादी कर सकते हैं और ना ही शादी करवा सकते हैं। इस वजह से हमें वीजा लेकर भारत आना पड़ता है और भारत में शादी करनी पड़ती है। गणपत सोडा के अनुसार, उनके बड़े भाई लालसिह सोढा भारत में व्यापार करते हैं और वह 2013 मे भारत आए थे।गणपत सोडा अपने भाई के पास रूककर ही बेटी की शादी कर रहे हैं।


गणपत सोडा ने बताया कि मैं 2022 में भारत आया हूं। बारात जैसलमेर से जोधपुर आएगी और लड़का शिक्षक है। परिवार के लोग अब बहुत खुश है कि उनकी बच्ची की शादी भारत में हो रही है और अब सुरक्षित रहेगी। पाकिस्तान से भारत आने में बहुत दिक्कतें आती हैं क्योंकि सीधी कोई गाड़ी या प्लेन नहीं है। मुनाबाव से होकर चलने वाली ट्रेन भी अभी बंद है और अक्सर वीजा लेने में भी समस्या का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें : महाकुंभ 2025: वायरल गर्ल मोनालिसा कौन? माला बेचने वाली कैसे बन गई सेलिब्रिटी

---विज्ञापन---

दुल्हन मीना सोडा ने बताया कि उन्होंने BA की पढ़ाई जोधपुर के कमला नेहरू महिला महाविद्यालय से की है। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच में उन्हें कोई खास अंतर नजर नहीं आता। पता नहीं क्यों लोगों के मन भय बना रहता है। मीना की मां डिम्पल भाटी ने बताया कि भारत का माहौल अच्छा है। 10 साल से हमारा भारत और पाकिस्तान के बीच आना जाना लगा रहता है।

First published on: Jan 22, 2025 01:55 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola