---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

दो वक्त की रोटी के लिए रोजाना 40 किमी पैदल, मिलें ओडिशा के ‘पापड़ मैन’ से

Papad Man : ओडिशा का रहने वाला एक शख्स अपनी रोजी रोटी चलाने के लिए रोजाना 40 किमी से अधिक पैदल चलता है। इस शख्स की प्रेरणादायक कहानी की शुरुआत 50 साल पहले हुई थी। पढ़ें पूरी खबर

Papad Man : आजीविका चलाने, परिवार का पेट भरने, बच्चों को पढ़ाने के लिए कई लोग कड़ी मेहनत करते हैं। ना जाने कितने लोग कितनी कठोर मेहनत करते हैं लेकिन कुछ लोगों की कहानियां सामने आ जाती हैं। आज हम आपको ओडिशा के एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो लगभग 50 साल से 40 किमी चलकर पापड़ बेचता है और अपना परिवार चलाता है।

चक्रधर राणा ओडिशा के मयूरभंज जिले के रहने वाले हैं। उनकी कड़ी मेहनत को अब पूरा देश सलाम कर रहा है। 50 से अधिक सालों से चक्रधर राणा पापड़ बेचने का काम करते हैं। कई क्षेत्रों में तो लोग उन्हें ‘पापड़ मैन’ के नाम से भी जानते हैं। चक्रधर राणा अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए उडाला की गलियों में घूमकर पापड़ बेचते हैं। चाहें बारिश हो या धूप या हवा वो अपने काम पर जाना आसानी से बंद नहीं करते।

---विज्ञापन---

30 से 40 किमी रोज चलते हैं चक्रधर

राणा अपने सिर पर कुरकुरे अप्पलम का गट्ठर लेकर रोजाना 30 से 40 किलोमीटर की दूरी तय करके बाजार तक पहुंचते हैं। एक पापड़ के बदले राणा दस रुपए लेते हैं। चक्रधर राणा की उम्र काफी अधिक है, ऐसे में वह इस बात का भी ध्यान रखते हैं कि बुढ़ापे की वजह से उनका काम ना रुकने पाए।

---विज्ञापन---

ANI से बात करते हुए चक्रधर राणा ने कहा कि मैं 50 से 60 सालों से पापड़ बेच रहा हूं, शुरुआत में मैंने 5 पैसे से 10 पैसे में बेचता था लेकिन अब 10 रुपये में बेचता हूं। मैं कोलकाता से अपने पापड़ लाता हूं और रोजाना लगभग 1,000 यूनिट बेचता हूं। उन्होंने कहा कि चुनौतियों का सामना करने के बाद भी मैंने कभी अपने काम को लेकर शर्मिंदगी महसूस नहीं किया। इसके बजाय परिवार का समर्थन करने में सक्षम होने पर बहुत गर्व महसूस करता हूं।

यह भी पढ़ें : महाकुंभ 2025: वायरल गर्ल मोनालिसा कौन? माला बेचने वाली कैसे बन गई सेलिब्रिटी

---विज्ञापन---

एक महिला ने कहा कि मैं बचपन से ही उन्हें जानती हूं, वह पूरे इलाके में ‘पापड़ वाला’ के रूप में फेमस हैं। हालांकि मुझे उनकी शुरुआत के बारे में जानकारी नहीं है लेकिन हर कोई उन्हें ‘पापड़ वाला’ के रूप में जानता है और उनका सम्मान करता है। वह हाफ पैंट और सफेद शर्ट पहनकर पापड़ बेचते हैं, हम उन्हें दूर से ही पहचान लेते है।

First published on: Jan 22, 2025 01:45 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola