नीता अंबानी ने पहनी 'दुनिया की सबसे मशहूर' साड़ी, इंटरनेट पर मच गया तहलका; फोटो हुई वायरल

Viral Photo Of Nita Ambani in Kanchipuram saree : कांचीपुरम साड़ी पहनी नीता अंबानी की एक फोटो सोशल मीडिया वायरल हो रही है, कांचीपुरम साड़ी में नेता अंबानी बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स के खूब कमेंट्स आ रहे हैं।

Neeta Ambani Viral Photo

नीता अंबानी

Viral Photo Of Nita Ambani in Kanchipuram saree :उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की प्री वेडिंग सेलिब्रेशन पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई थीं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के सितारे, दुनिया भर के कई उद्योगपति और बड़ी हस्तियां इसमें शामिल हुई थीं। इस सेलिब्रेशन के बाद अब नीता अंबानी की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वह कांचीपुरम साड़ी पहनी दिखाई दे रही हैं।

विज्ञापन

कांचीपुरम साड़ी में दिखीं नीता अंबानी

सोशल मीडिया पर नीता अंबानी की कांचीपुरम साड़ी पहनी फोटो सामने आई तो ये वायरल हो गई। दरअसल 6 मार्च को मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने गुजरात के जामनगर में सभी रिलायंस कर्मचारियों के लिए डिनर का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में नीता अंबानी स्वदेशी डिजाइन की हुई खूबसूरत साड़ी में दिखाई दीं।

विज्ञापन

बालों में लगाया गजरा, लगे चार-चांद

मैरून साड़ी में नीता बेहद खूबसूरत लग रही हैं, इसके साथ ही उन्होंने साड़ी से मैच करते आधे आस्तीन वाले ब्लाउज को पहना। ब्लाउज में जटिल कढ़ाई की गई थी। इसके साथ ही नीता अंबानी ने बालों में गजरा लगाया था, जिससे उनके लुक में चार-चांद लग गए। रंग बिरंगे और मेल खाते आभूषण को पहने के बाद उनका लुक देख लोग बस देखते रह गए।

विज्ञापन

लोगों की प्रतिक्रियाएं

समाचार एजेंसी ANI द्वारा नीता अंबानी की तस्वीर को शेयर किया गया, जिसे कुछ ही घंटे में करीब डेढ़ लाख लोग देख चुके हैं। नीता अंबानी के लिए लुक पर लोगों के तरह तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा कि इन्होंने अकेले इतनी महंगी ज्वेलरी पहनी हुई है, जो पाकिस्तान की JDP से भी ज्यादा है।

विज्ञापन

एक ने लिखा कि सिर्फ नेकलेस अकेले श्रीलंका की GDP के बराबर होगा। एक अन्य ने लिखा कि बताओ इस देश में एक ऐसी भी महिला है, जो अपने शरीर में पड़ोस के कई देशों की जीडीपी के बराबर के आभूषण पहने घूम रही है। एक ने लिखा कि ऐसी तस्वीरें शेयर कर क्यों बार बार पाकिस्तान को गरीबी का एहसास दिला रहे हो, भाई?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ