स्टालिन के पोस्टर में एक गलती से अर्थ का अनर्थ, सोशल मीडिया पर खूब किए जा रहे ट्रोल

Tamil Nadu CM MK Stalin : सोशल मीडिया पर एक पोस्टर वायरल हो रहा है, इसमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिंग दिखाई दे रहे हैं लेकिन इस पोस्टर पर एक गलती से अर्थ का अनर्थ हो गया, सोशल मीडिया पर यह पोस्टर वायरल हो रहा है।

Tamilnadu CM Viral Poster

Tamil Nadu CM Viral Poster

विज्ञापन

DMK Viral Poster : कभी कभी एक शब्द की गलती से अर्थ का अनर्थ हो जाता है। ऐसा ही हुआ है तमिलनाडु में, जहां सीएम एमके स्टालिन का एक पोस्टर लगाया गया लेकिन एक स्पेलिंग की गलती से अर्थ का अनर्थ हो गया। सोशल मीडिया पर अब यह पोस्टर वायरल हो रहा है और लोग ट्रोल कर रहे हैं।

DMK के मुखिया और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं ने एक पोस्ट लगाया, जिसमें एमके स्टालिन को प्राइड ऑफ तमिलनाडु (Pride of Tamil Nadu) बताया गया लेकिन एक गलती हो गई और अर्थ का अनर्थ हो गया। अब सोशल मीडिया पर यह पोस्टर वायरल हो रहा है।

Advertisment

ऐसे हुआ अर्थ का अनर्थ 

पोस्ट में Pride of Tamil Nadu की जगह Bride of Tamil Nadu लिख दिया गया और इस पोस्टर को लगा भी दिया गया। सोशल मीडिया पर यह पोस्टर वायरल हो गया, जिस पर लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।


एक ने लिखा कि ‘प्राइड ऑफ तमिलनाडु हो गया ब्राइड ऑफ तमिलनाडु’, छोटी सी स्पेलिंग मिस्टेक कभी कभी अर्थ का अनर्थ कर देती है। एक ने लिखा कि सिर्फ एक अक्षर ने पूरा मतलब बदल दिया, प्रिंट करने से पहले क्रॉस चेक किया जा सकता था। एक ने लिखा कि अच्छा हुआ उन्होंने BRIBE Of Tamil Nadu नहीं लिखा।

विज्ञापन

एक ने लिखा कि हो सकता है कि इन्होने प्रिंट वालों को ठीक से पैसे ना दे रहे हों, इसलिए वे इस तरह के बलंडर कर रहे हैं। एक अन्य ने लिखा कि हो सकता है कि ये पोस्टर किसी बीजेपी सपोर्टर ने बनाया हो और जानबूझकर गलती कर दिया हो।

बता दें कि यह पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस पर लोग खूब खिंचाई कर रहे हैं लेकिन News24 इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ