khursheed
Read More
---विज्ञापन---
New York Metro man hanging swing: इस दुनिया में एक से बढ़कर एक कलाकार पड़ा हुआ। इस तरह के उदाहरण हमें सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो में देखने मिलते हैं। इसी बीच इंटरनेट पर एक और ऐसा वीडियो देखने को मिला है। जिसे देखकर आप भी कहेंगे कि बड़े गजब का आदमी है। दरअसल, एक शख्स सोने के लिए मेट्रो में ही हैंगिग झूला बना देता है। इतना ही नहीं उसमें सो भी जाता है। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़िए: भूटान ने की 1.5 लाख आवारा कुत्तों की नसबंदी, ऐसा करने वाला दुनिया में बना पहला देश
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अधेड़ उम्र का शख्स न्यूयॉर्क की मेट्रो में हैंगिंग झूले में सो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद समझा जा सकता है कि उसे बहुत तेज की नींद आ रही होगी। ऐसे में उसने दिमाग लगाया होगा कि कैसे सोया जाए। जिसके बाद उसने एक चादर को लेकर मेट्रो के कोच के बीच में लगे दो स्टील के पाइपों में चादर बांधकर हैंगिंग झूला बना डाला और उसमें आराम से चैन से सो गया। ये शख्स उसमें इतने आराम से सो रहा है, मानो बाग में झूला लगा रखा हो।
ये भी पढ़िए: Video: रेलवे स्टेशन के एस्केलेटर पर फंसे कई यात्री, लोगों में मची चीख-पुकार
वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स की अजीब हरकत को देख यात्री भी दंग रह गए। ऐसे में एक महिला उसकी वीडियो भी बनाती हुई नजर आती है। इसके साथ ही कई यूजर कमेंट कर कह रहे हैं कि आजकल लोग ऐसी हरकत फेमस होने के लिए करते हैं। वही, एक शख्स ने लिखा कि मुझे इस पर विश्वास नहीं होता, मुझे इसे अपने लिए देखने की जरूरत है लेकिन मैं उन अजीब चीजों का अनुभव नहीं करना चाहता जो मैं इस पेज पर पोस्ट की जाती हैं। हालांकि मुझे नहीं पता कि हंसना है या रोना है। इसके साथ ही तीसरे यूजर ने लिखा कि बेचारा बहुत दिनों से सोया नहीं होगा। बता दें कि इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं, कई लोगों ने इसे शेयर भी किया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें ट्रेंडिंग, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।