Video: रेलवे स्टेशन के एस्केलेटर पर फंसे कई यात्री, लोगों में मची चीख-पुकार

Agra Cantt Railway Station escalator jam chaos among people: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के एस्केलेटर पर दो यात्रियों के बैग फंसने के चलते लोगों में चीख पुकार मच गई। वहीं, कई लोग सीढ़ियों पर गिर गए। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

Video: रेलवे स्टेशन के एस्केलेटर पर फंसे कई यात्री, लोगों में मची चीख-पुकार

Agra Cantt Railway Station escalator jam chaos among people: उत्तर प्रदेश के आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के एस्केलेटर पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यात्री एस्केलेटर पर फंस गए। जानकारी के अनुसार, दो यात्रियों के एस्केलेटर में बैग फंसने से कई यात्री सीढ़ियों पर गिर पड़े। इस दौरान एस्केलेटर चलता रहा। वहीं, किसी अनहोनी की आशंका से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के एस्केलेटर पर फंसे कई यात्री

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर अचानक अफरा-तफरी मच गई। दरअसल, प्लेटफॉर्म पर एस्केलेटर लगे हुए हैं। यात्री इन सीढ़ियों से होकर एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जा रहे थे। तभी दो यात्रियों के बैग सीढ़ियों के बीच में फंस गए। कई यात्री बैग फंसने के कारण सीढ़ियों पर गिर गए। वहीं, रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि एस्केलेटर में कोई खराबी नहीं थी। आज भी वह ठीक से काम कर रहे हैं। घटना के वक्त एस्केलेटर पर कई यात्री सवार थे। शायद भीड़ के कारण अफरा-तफरी मच गयी होगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि यात्री सीढ़ियों (एस्कलेटर) पर चल रहे हैं। जानकारी के अनुसार, अचानक दो यात्रियों का बैग सीढ़ियों के बीच में फंस गया। वे उसे खींचने की कोशिश करते हैं। इस कोशिश में कुछ लोग गिर जाते हैं और अफरा-तफरी मच जाती है। वीडियो में लोगों की चिल्लाने की आवाज भी सुनी जा सकती है। वहीं, कुछ लोग यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह हादसा एस्केलेटर में दिक्कत की वजह से हुआ या कोई और वजह थी। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक एस्केलेटर पर यात्रियों की भीड़ थी। अचानक लोग चिल्लाने लगे। पता नहीं चला क्या हुआ, कैसे हुआ।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ