सप्ताह में किस दिन सबसे ज्यादा संभोग करते हैं लोग? नई स्टडी रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

World latest news: एक नई स्टडी रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें कई लोगों पर सेक्स को लेकर सर्वे किया गया है। सर्वे का उद्देश्य इंसान की कामुक आदतों के बारे में पता लगाना था। इसमें ये बात भी निकलकर सामने आई है कि कौन से दिन लोग अधिक संबंध बनाते हैं। सर्वे के बारे में आपको विस्तार से बता रहे हैं।

new study

World News in Hindi: एक दिलचस्प स्टडी रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें पता लगा है कि किस समय सबसे अधिक लोग सेक्स करते हैं? UK के लग्जरी लॉन्जरी रिटेलर ब्रांड Pour Moi ने एक सर्वे करवाया है, जिसका उद्देश्य इंसान के अंदर कामुक आदतों का पता लगाना था। जिसमें पता लगा है कि अधिकतर लोग शनिवार को हंप डे मानते हैं। यानी इस दिन रात को 10 बजकर 9 मिनट पर लोग अधिक रोमांस करते हैं। इस सर्वे में 2000 ऐसे लोगों को शामिल किया गया था, जो नियमित तौर पर रोमांस करते हैं। 43 फीसदी लोगों ने स्वीकार किया कि उनको शनिवार को रोमांस करना पसंद है। शनिवार को वे अजीबोगरीब दिन मानते हैं।

विज्ञापन

10 फीसदी लोग रविवार को करते हैं सेक्स

22 फीसदी लोगों ने बताया कि वे शुक्रवार को संबंध बनाना पसंद करते हैं। 10 फीसदी लोगों ने रविवार और 6 फीसदी लोगों ने गुरुवार को सबसे अधिक रोमांस करने की बात कबूल की। सप्ताह के शुरुआती दिनों को लेकर लोगों ने रोमांस में जरा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई। सोमवार के दिन संबंध बनाने की बात सिर्फ 2 फीसदी लोगों ने कबूल की। स्टडी में पता लगा कि अधिकतर लोग देर रात को संभोग करते हैं। सबसे अधिक लोगों ने 10 बजकर 9 मिनट पर रोमांस करने की बात कबूल की। स्टडी में पता लगा कि दोपहर के समय लोग अधिक रोमांस नहीं करते।

विज्ञापन

इसलिए जो लोग कार्यदिवस के बीच में रोमांस करते हैं, वे अजीब होते हैं। स्टडी में सामने आया है कि सोमवार दोपहर एक बजकर 2 मिनट के समय सबसे कम रोमांस होता है। सर्वे में लोगों से कितनी बार संबंध बनाने की बात भी पूछी गई? 48 फीसदी लोगों ने चौंकाने वाली बात बताई। इन लोगों ने स्वीकार किया कि वे सप्ताह में एक बार अपने पार्टनर को धोखा देते हैं। यानी दूसरी औरत या पुरुष से संबंध बनाते हैं। 19 फीसदी लोगों ने सप्ताह में 2, 13 फीसदी ने सप्ताह में 3, 7 फीसदी ने सप्ताह में 4 बार रोमांस करने की बात कबूल की। 1 फीसदी लोगों ने कहा कि वे रोजाना संबंध बनाते हैं।

विज्ञापन

महिलाओं में सेक्स की इच्छा ज्यादा

वयस्क लोग कितनी बार रोमांस चाहते हैं? इसको लेकर भी महिलाओं और पुरुषों ने अलग-अलग बात कबूली। 25 से 45 साल के बीच के पुरुषों ने सप्ताह में दो बार सेक्स को सही बताया। वहीं, इस ऐज की महिलाओं ने चार बार सेक्स को सही बताया। पोर मोई की मार्केटिंग मैनेजर मरीना निकोली ने बताया कि हमारे ब्रांड का मकसद लोगों को अपने कपड़ों में आत्मविश्वास फील करवाना है। सबसे अच्छी सेवाएं देना है। जिसके लिए आदतों का पता लगाना जरूरी था। सप्ताह के अंत की शामें ही लोगों के लिए ज्यादा आरामदेह मिली हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ