पृथ्वी को अब एस्टेरॉयड से खतरा नहीं, NASA का DART Mission रहा सफल, जानें क्या है DART Mission

nasa

पृथ्वी को अब एस्टेरॉयड से खतरा नहीं

NASA DART Mission: पृथ्वी को अब एस्टेरॉयड से कोई खतरा नहीं है। धरती को अब एस्टेरॉयड के हमलों से बचाया जा सकेगा। दरअसल, जैसे ही अब किसी एस्टेरॉयड के धरती पर आने का पता चलेगा धरती से स्पेसक्राफ्ट छोड़ अंतरिक्ष में ही उसकी दिशा बदली जा सकेगी। दरअसल, NASA के DART (Double Asteroid Redirection Test) Mission सफल रहने से यह उम्मीद जगी है।

धरती को सबसे ज्यादा खतरा एस्टेरॉयड से 

डिडिमोस एस्टेरॉयड (DART Mission) में आज सुबह 4:45 बजे एस्टेरॉयड डिडिमोस (Didymos) चंद्रमा के डाइमॉरफोस से टकराया। NASA का दावा है कि इतिहास में यह पहली बार है जब किसी प्लैनेटरी डिफेंस टेस्ट (Planetary Defense Test) यानी डार्ट मिशन (Dart Mission) को सफलतापूर्वक पूरा किया है। विशेषज्ञों की मानें तो भविष्य में धरती को सबसे ज्यादा खतरा एस्टेरॉयड से है।

स्पेसक्राफ्ट ने एस्टेरॉयड से टक्कर की 

नासा के मुताबिक डार्ट यानी (Double Asteroid Redirection Test-DART). का उद्देश्य सफल रहा है। स्पेसक्राफ्ट ने एस्टेरॉयड से टक्कर कर ली है। डाइमॉरफोस किस दिशा में मुड़ा है। इसका डेटा आने में थोड़ा समय लगेगा। बता दें कि डार्ट मिशन के स्पेसक्राफ्ट ने करीब 22530 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से डाइमॉरफोस से टक्कराया है। टक्कर से ठीक पहले डार्ट मिशन ने डाइमॉरफोस और एस्टेरॉयड डिडिमोस के वातावरण, मिट्टी, पत्थर और सरंचना की स्टडी भी की। इस मिशन में काइनेटिक इम्पैक्टर टेक्नीक का उपयोग किया गया।

बदलावों की स्टडी की जाएगी

डिडिमोस का व्यास कुल 2600 फीट है। डाइमॉरफोस इसके चारों तरफ चक्कर लगाता है। उसका व्यास 525 फीट है। अभी टक्कर के बाद दोनों पत्थरों के दिशा और गति में आए बदलावों की स्टडी की जाएगी। नासा ने पृथ्वी के चारों तरफ 8000 से ज्यादा नीयर-अर्थ ऑब्जेक्ट्स रिकॉर्ड किए हैं। ऐसे पत्थर जो धरती को खतरा पहुंचा सकते हैं। इनमें से कुछ 460 फीट व्यास से ज्यादा बड़े हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ