Tu Cheez Badi Hai Mast Mast: 'ननद-भाभी' की जोड़ी ने 'डांस' से सोशल मीडिया पर उड़ाया गर्दा, देखें वीडियो
Edited By Amit Kasana

ननद भाभी डांस वीडियो
Edited By Amit Kasana

ननद भाभी डांस वीडियो
Viral Video: ननद और भाभी! (nanad bhabhi) यह शब्द आते ही हमारे जहन में इस रिश्ते में होने वाली नोकझोंक, जलन जैसी नेगेटिव बातें आती हैं। लेकिन सोशल मीडिया (social media) पर एक ननद भाभी की जोड़ी ऐसी भी है जो आपको इस रिश्ते की अलग ही परिभाषा पेश करती नजर आएगी। इन दिनों ननद भाभी की इस जोड़ी का डांस सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। डांस के दौरान आपस में इनकी जुगलबंदी पर नेटिजन्स बेहद प्यार लुटा रहे हैं। आइए पहले आप भी इनकी एक झलक देखिए।
https://www.instagram.com/reel/CkT2GKuh90S/?utm_source=ig_web_copy_link
nanad bhabhi की यह जोड़ी अलग-अलग गानों पर इंस्टाग्राम रील बनाती है। हाल ही में इन्होंने सिने अभिनेता अक्षय कुमार और रवीना टंडन की बॉलीवुड फिल्म Mohara के गाने ‘तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त’ पर डुएट डांस रील बनाई। यह रील दबाकर वायरल हो रही है। लोग इसे बार-बार देख रहे हैं। इस वायरल रील में दोनों ने नीले रंग की टीशर्ट और पेंट पहनी है। पैरों में चप्पल पहने दोनों गाने के बोल के साथ गजब के फेस एक्सप्रेशन दे रही हैं।
https://www.instagram.com/reel/CkIybRahqHG/?utm_source=ig_web_copy_link
वायरल रील में दोनों ने ही काले रंग का चश्मा लगाया हुआ है। इनकी दूसरी रील केसरिया गाने पर है। इन रील्स में दोनों ने सॉन्ग की रीदम को फॉलो किया है। जिससे उनका डांस बेहद मनमोहक लग रहा है। रील पर नेटिजन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। इन रील्स पर 300 से अधिक लाइक आ चुके हैं। दोनों डांस करते हुए एक जैसे डांस स्टेप को फॉलो कर रही हैं। एक साथ एक ही स्टेप को करते हुए दोनों का डांस काफी अच्छा लग रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: