हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

कांग्रेस MLA का अजीब बयान, कूनों में लाए गए चीते कांग्रेसी मतदाताओं को खा जाएंगे

विज्ञापन
congress mla pragilal jatav strange statement coon leopards

MP News: मध्य प्रदेश के कूनों नेशनल पार्क में पिछले साल चीते लाए गए थे। इन चीतों को लेकर एक कांग्रेस विधायक ने अजीबो गरीब बयान दिया है। विधायक का कहना है कि चीते बड़े होकर कांग्रेसी मतदाताओं को खा जाएंगे। क्योंकि इन चीतों को साजिश के तहत मध्य प्रदेश लाया गया है। उनका यह बयान चर्चा में बना हुआ है।

कांग्रेस MLA प्रागीलाल जाटव ने दिया बयान

शिवपुरी जिले की करेरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक प्रागीलाल जाटव का कहना है कि ‘उन्हें कूनो में रह रहे चीतों से डर लगता है, क्योंकि कूनो के चीते कांग्रेसी वोटरों को खा जाएंगे। इस तरह से हमारे वोट कम हो जाएंगे। क्योंकि विधायक का कहना है कि इन चीतों को साजिश के तहत लाया गया है।’

और पढ़िए –MP Politics: कांग्रेस विधायक का बड़ा बयान, कमलनाथ के खिलाफ चल रहा षड़यंत्र

BJP पर साधा निशाना

हालांकि विधायक के इस बयान पर जमकर ठहाके भी लगने शुरू हो गए। वहीं विधायक ने इस दौरान बीजेपी पर भी निशाना साधते हुए BJP को जानवरों की पार्टी बताया। क्योंकि 1 अरब रुपए खर्च करके विदेशों से जानवर लाए गए हैं। लेकिन विधायक प्रागीलाल जाटव का चीतों को लेकर दिया गया यह बयान अब जमकर वायरल हो रहा है।

और पढ़िए – सीएम शिवराज बोले-तुम तो वादा करके भूल जाते हो, यह वादा क्यों पूरा नहीं किया

उपचुनाव में मिली थी जीत

बता दें कि प्रागीलाल जाटव 2020 में हुए उपचुनाव में विधायक चुने गए थे। उन्होंने बीजेपी के जसवंत जाटव को हराया था। क्योंकि जसवंत जाटव ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भाजपा में चले गए थे, जिसके बाद करेरा में उपचुनाव हुए थे। जिसमें कांग्रेस की तरफ से उतरे प्रागीलाल जाटव ने जीत दर्ज की है।

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें