Most Weird Restaurants of the World: कैसा हो अगर आप ऐसी जगह जाए जहां पर आपको अपने कपड़े उतारने होंगे और बिल भी खुद ही चुकाना होगा? जानकर थोड़ा अटपटा लग रहा होगा, लेकिन असल में एक ऐसा रेस्टोरेंट है। जहां खाने वाले लोगों को बिना कपड़े के रेस्टोरेंट में खाना परोसा जाता है। सिर्फ ऐसा ही नहीं बल्कि दुनिया में ऐसा भी रेस्टोरेंट है जहां पर महिला के शरीर पर खाना परोसा जाता है। आज हम आपको इंटरनेट की दुनिया में अपनी खास जगह बनाने वाले अतरंगी रेस्टोरेंट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके खिलाने-पिलाने का अंदाज बहुत निराला है। आइए दुनियाभर के अजीबो-गरीब रेस्टोरेंट के बारे में जानते हैं।
कब्रिस्तान में बैठकर चाय-कॉफी
अगर आप से कहा जाए कि आपको कब्रिस्तान में बैठकर चाय-कॉफी का आनंद लेना है तो क्या आप ऐसा कर पाएंगे? शायद जवाब न में ही होगा। हालांकि, हम जिस रेस्टोरेंट की बात कर रहे हैं वहां लोग कब्र के बीच खाना-पीना पसंद करते हैं। दरअसल, अहमदाबाद में एक अनोखा रेस्टोरेंट है जो कब्रिस्तान के ऊपर बना हुआ है। न्यू लकी नामक इस रेस्टोरेंट में चाय के टेबल के बीच एक-एक कब्र भी है। इसे बने हुए 50 साल से भी ज्यादा का समय हो गया है। यहां पर लोग कब्रिस्तान में चाय-कॉफी पीने का मजा उठाना पसंद करते हैं।
नग्न-सुशी रेस्तरां
आपसे अगर कहा जाए कि दुनिया में ऐसा भी रिस्टोरेंट है जहां महिला की न्यूड बॉडी पर खाना परोसा जाता है और लोग बड़े ही चाव से उसका आनंद भी लेते हैं तो आपका क्या कहना होगा? शायद आपके लिए भी ये थोड़ा अजीब होगा और आप भी सोचेंगे कि भला इस तरह से कोई कैसे खा सकता हैं, लेकिन आपको बता दें कि इस तरह से खाने वालों की काफी संख्या है। दरअसल, जापन में मौजूद न्योताईमोरी नामक रेस्टोरेंट में इसी तरह से खाना परोसा जाता है। न्योताईमोरी को नेकेड-सुशी रेस्तरां के नाम से भी जाना जाता है और यहां पर महिला के शरीर पर खाना परोसते हैं।
ये भी पढ़ें- पुरुषों के लिए दो शादी जरूरी; तीसरी वाली परंपरा है बेहद अजीबो-गरीब!
न्यूड रेस्टोरेंट
आपने कई तरह के रेस्टोरेंट देखे होंगे और कई रेस्टोरेंट के बारे में सुना भी होगा, लेकिन क्या कभी कोई ऐसी जगह देखी है जहां पर खाना खाने के लिए लोग अपने कपड़े उतारते हैं। जानकर थोड़ी हैरानी हो रही होगी, लेकिन लंदन में एक ऐसा रेस्टोरेंट है जहां पर लोग कपड़े उतारकर खाना खाते हैं। पब्लिक प्लेस पर बिना कपड़ों के यहां सभी खाने का लुत्फ उठाते हैं। इस रेस्टोरेंट का नाम दी बुनियादी है जिसका निर्माण साल 2016 में हुआ था। इस न्यूड रेस्टोरेंट में सिर्फ खाना खाने आए लोग ही नहीं बल्कि शेफ और वेट्रेस भी न्यूड रहकर खाना परोसते हैं।
ये भी पढ़ें- 3 ब्रेस्ट, 2 वजाइना और 2 लिंग… कुछ ऐसे भी हैं दुनिया में अजीबो-गरीब लोग
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines