Ajab Gajab: दूल्हे के दोस्त करते हैं दुल्हन को Kiss, पुरुषों के लिए दो शादी जरूरी; तीसरी वाली परंपरा है बेहद अजीबो-गरीब!

Ajab Gajab Marriage Rituals: दुनियाभर में शादी से संबंधित कई रीति रिवाज हैं जिनमें कुछ बहुत अजीबो-गरीब हैं। आज हम आपको उन्हीं अतरंगी परंपराओं के बारे में बताने जा रहे हैं।

Azab Gazab weird marriage rituals in the world

अजब गजब शादी

विज्ञापन

Ajab Gajab Marriage Rituals: ये दुनिया अजीबो-गरीब किस्से और कहानियों से भरी हुई है। भारत में जूते चुराई, भाभी द्वारा देवर को कजाल लगाने, घोड़ी को चने खिलाने या सुहागरात पर पति को दूध का एक गिलास पिलाने जैसी कई शादी से जुड़ी परंपराएं हैं। शादी-ब्याह की परंपराएं सिर्फ भारत में ही नहीं निभाई जाती है। बल्कि, कई देश भी हैं जहां शादी से जुड़ी अतरंगी परंपराएं हैं। कहीं दूल्हे के अलावा दूसरे युवाओं का दुल्हन को Kiss करना तो कहीं पुरुषों का दो-दो शादी करना एक जरूरी परंपरा में से एक है।

आज हम आपको दुनिया की अजीबो गरीब शादी की परंपरा में से 4 परंपराओं के बारे में बताने जा रहे हैं। इसमें तीसरी वाली परंपरा बहुत ज्यादा अजीबो गरीब है और शायद आपके लिए उस परंपरा को अपनाना तो दूर की बात है सोचना भी बहुत मुश्किल हो सकता है। आइए शादी की अजीबो गरीब परंपरा के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

दुल्हन को चूमते हैं युवा और अविवाहित पुरुष

weird marriage rituals in the world

स्वीडन में क्रिश्चियन वेडिंग के दौरान एक अनोखी परंपरा को अपनाया जाता है। इस दौरान शादी समारोह में दूल्हा नहीं बल्कि उसके दोस्त-यार दुल्हन को चूम सकते हैं। इस अनोखी शादी की परंपरा में दूल्हे को भी दुल्हन की सहेलियां और अविवाहित महिलाएं Kiss करती हैं। रिवाज के तहत दुल्हन को छोड़कर दूल्हा चला जाता है और फिर शादी समारोह में मौजूद सभी युवा और अविवाहित पुरुष दुल्हन को Kiss करते हैं। ऐसे ही दूल्हे को भी महिलाएं किस करती है। सुखी विवाह की शुरुआत करने के लिहाज से इस तरह की परंपरा अपनाई जाती है।

नहीं की दो शादी तो जाना पड़ेगा जेल

अफ्रीकी देश इरीट्रिया में पुरुषों के लिए दो शादी करना जरूरी है। अगर कोई ऐसा नहीं करता है तो उसे जेल में डाल दिया जाता है। शादी से जुड़ी ये अजब-गजब परंपरा विवाह कानून से जुड़ी हुई है। इरीट्रिया में हर मर्द के लिए 2 शादी करना जरूरी है। सिर्फ ये ही नहीं पुरुष के अलावा महिला भी अपने पति को दूसरी शादी करने से मना नहीं कर सकती है। ऐसा करने पर उन्हें भी जेल में डाल दिया जाता है। पुरुष और महिला दोनों को उम्रकैद की सजा भी सुनाई जा सकती है अगर वो दूसरी शादी करने पर रोक लगाते हैं। हैरत की बात तो ये है कि यहां पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या दोगुनी है।

विज्ञापन

weird marriage rituals in the world

विज्ञापन

दुल्हन की जूती में शराब पीने का रिवाज

यूक्रेन में शादी का रिवाज बेहद अतरंगी है। भारत में शादी के दौरान दूल्हे का जूता चुराया जाता है, लेकिन यूक्रेन में दुल्हन की जूती चुराते हैं और फिर चुराने वाला शख्स लोगों को शराब पिलाता है। ये शराब गिलास में नहीं बल्कि जूती में डालकर पिलाई जाती है। शादी समारोह में आए सभी लोगों को चुराने वाला शख्स दुल्हन की जूती में शराब पिलाता है।

बिना वाइन के शादी नहीं

weird marriage rituals in the world

विज्ञापन

नाइजीरिया में एक अजीब परंपरा ये है कि यहां बिना वाइन के शादी नहीं होती है। पत्नी द्वारा पति को वाइन पिलाने के बाद ही यहां पर शादी होती है। रिवाज में दुल्हन को दूल्हे को वाइन का ग्लास सभी मेहमानों के आगे देना होता है, जिसे लेने के बाद शादी हो जाना माना जाता है। अगर दुल्हन के घर वाले शादी में वाइन नहीं लाते हैं तो इसके बिना शादी को अधूरा माना जाता है और फिर शादी नहीं होती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ